फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शहर में हर 250 मीटर पर होंगे दो-दो डस्टबिन

शहर में हर 250 मीटर पर होंगे दो-दो डस्टबिन

Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर में हर 250 मीटर पर होंगे दो-दो डस्टबिन
शहर में हर 250 मीटर पर होंगे दो-दो डस्टबिन
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए अब अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रत्येक 250 मीटर पर दो-दो डस्टबिन लगाए जाएंगे। इनमें से एक में सूखा और दूसरे में गीला कूड़ा डाला जा सकेगा।


इसके अलावा सघन आबादी वाले क्षेत्र में बड़े-बड़े कूड़ेदान स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए अकबरपुर नगर पालिका को शासन से 45 कूड़ेदान मिल गए हैं।


शीघ्र ही चिह्नित स्थानों पर इनकी स्थापना कराने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। माना जा रहा है कि ऐसे कूड़ेदानों के स्थापित होने से नगर में साफ-सफाई व्यवस्था और भी बेहतर होगी।
विज्ञापन



अकबरपुर नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका की श्रेणी में लाने के लिए पालिका प्रशासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। सुचारु आवागमन के लिए न सिर्फ सड़कों व गलियों में बड़े पैमाने पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है, बल्कि चौड़ीकरण भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रकाश व्यवस्था के लिए जगह-जगह दूधिया एलईडी लाइटों के साथ ही रिंग लाइट भी लगाई जा रही है। अब इसी क्रम में बीते दिनों नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जगह-जगह छोटे व बड़े कूड़ेदान की स्थापना का निर्णय लिया था।


बताते चलें कि लगभग तीन माह पूर्व नगर पालिका प्रशासन ने घर-घर दो-दो छोटे-छोटे डस्टबिन का वितरण कराया था। इस बीच अब सड़क के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर भी कूड़ेदान की स्थापना कराई जाएगी।


अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में प्रत्येक 250-250 मीटर पर दो-दो डस्टबिन लगाए जाएंगे। इनमें से एक में गीला, जबकि दूसरे में सूखा कूड़ा डाला जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में 250 डस्टबिन शासन से जिले को उपलब्ध हुए हैं।


इसके अलावा 45 बड़े कूड़ेदान भी नगर पालिका परिषद को मिल गए हैं। ये कूड़ेदान सघन आबादी वाले क्षेत्र में लगाए जाएंगे। बताया कि शीघ्र ही ऐसे कूड़ेदानों की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।



अकबरपुर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सरिता गुप्ता का कहना है कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद को आदर्श नगर पालिका की श्रेणी में लाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ेदान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed