फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, सभी तैयारियां पूरी

आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, सभी तैयारियां पूरी

Mon, 15 Apr 2019 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, सभी तैयारियां पूरी
नामांकन आज से, कलेक्ट्रेट तक नहीं जा सकेंगे जुलूस
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर संसदीय सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया आज 16 अप्रैल से कलेक्ट्रेट में शुरू होगी। इसके लिए एक दिन पहले ही जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं।


कलेक्ट्रेट के अंदर सघन बैरीकेडिंग की गई है, जबकि कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा का अत्यंत कड़ा घेरा रहेगा। पहले दिन किसी प्रमुख पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन होने की उम्मीद नहीं हैै।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए चुनावी प्रक्रिया अधिकृत तौर पर मंगलवार से शुरू हो जाएगी। 16 अप्रैल की सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। रविवार के अवकाश को छोड़ नामांकन का यह दौर 23 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस बीच मंगलवार से होने वाली नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर लीं।


कलेक्ट्रेट के भीतर सघन बैरीकेडिंग की गई है। गेट नंबर एक जहां से प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को भीतर जाना है, वहां पर भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने टेंट भी एक दिन पहले लगवा दिया।


यहां शीतल पेयजल के भी प्रबंध रहेंगे, जिससे ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों व अन्य कर्मचारियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। सीसीटीवी कैमरे का भी इंतजाम एक दिन पहले ही कर लिया गया है।




प्रशासन ने प्रत्याशियों से तीन वाहनों को ही कलेक्ट्रेट के निकट तक आने की छूट दी है। तय हुआ है कि ऐसे वाहनों को हवाईपट्टी के निकट खड़ा कराया जाएगा।


पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का दावा करते हुए कहा है कि नामांकन ड्यूटी में लगी सभी पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग 16 अप्रैल की ही सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में एएसपी अशोक कुमार रॉय प्रात: 8 बजे करेंगे। इसके बाद सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed