{"_id":"5ca8df3fbdec2209dc70d9d6","slug":"15545711491915-4-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 केन्द्रों पर साढ़े 4 हजार छात्र छात्राओं ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 केन्द्रों पर साढ़े 4 हजार छात्र छात्राओं ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 15 केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। पंजीकृत 7 हजार 537 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4 हजार 435 ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 3 हजार 102 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व नवोदय विद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी।
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 15 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। पूर्वाह्न साढ़े 11:00 बजे से 01.30 बजे तक आयोजित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व नवोदय विद्यालय द्वारा एक-एक की तैनाती की गई थी।
इसके अलावा डीआईओएस विनोद सिंह व नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरवी वर्मा लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते रहे। साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नवोदय विद्यालय के सहायक अध्यापक लालचंद्र ने बताया कि परीक्षा में कुल 7 हजार 537 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4 हजार 435 ने ही संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 3 हजार 102 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।