फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निजी टयूबेल पर सो रहे सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या

निजी टयूबेल पर सो रहे सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या

Sat, 06 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
निजी टयूबेल पर सो रहे सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत पिंगरियावां ग्राम पंचायत के मजरा मैनेजर का पूरा में शुक्रवार रात निजी ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वारदात की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो लाश से कुछ दूरी पर ही खून से सनी हंसिया पड़ी मिली। वारदात का कोई कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिंगरियावां ग्राम पंचायत के मैनेजर का पूरा निवासी ज्ञानप्रकाश उर्फ ज्ञाने (75) पुत्र रामफेर प्रतिदिन की तरह शुक्रवार देर शाम खाना खाने के बाद घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चला गया। शनिवार सुबह उसका बड़ा पुत्र रामनायक ट्यूबवेल की तरफ गया, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। खून से लथपथ ज्ञानप्रकाश का शव चारपाई के नीचे पड़ा था।
विज्ञापन


धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। चीखपुकार पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सीओ वीके श्रीवास्तव, एसओ भीटी वंशराज पांडेय व एसओ महरुआ अश्विनी विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही खून से सनी हंसिया पड़ी मिली। माना जा रहा है कि इसी हंसिया से वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ भीटी ने बताया कि पूछताछ में परिवारीजनों ने बताया कि ज्ञानप्रकाश सब्जी बेचता था। वह प्रतिदिन सुबह सब्जी बेचने बाजार जाता था। शाम को वापसी के बाद घर पर खाना खाकर ट्यूबवेल पर सोने चला जाता था। शुक्रवार शाम छह बजे वह सब्जी बेचकर घर आया। इसके बाद खाना खाकर शाम लगभग साढ़े सात बजे ट्यूबवेल पर सोने चला गया। एसओ ने बताया कि मृतक के पुत्र रामनायक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने फिलहाल किसी पर कोई शक नहीं जाहिर किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।


एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा
हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र पिंगरियावां ग्राम पंचायत के मैनेजर का पूरा पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही परिवारीजनों व ग्रामीणों से मुलाकात कर जरूरी जानकारी हासिल की। बाद में पुलिस को मामले का पर्दाफाश करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में कई टीमें लगाई जा रही हैं। जल्द से जल्द खुलासा सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed