{"_id":"5ca8df2fbdec221477610601","slug":"15545711338-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील केंद्रों पर अविलंब करें सीसीटीवी कैमरे का प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील केंद्रों पर अविलंब करें सीसीटीवी कैमरे का प्रबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। क्रिटिकल व वल्नरेबल पोलिंग बूथों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए न सिर्फ सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, बल्कि माइक्रो ऑब्जरवर की भी तैनाती की जाए। मतदान से पहले मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश व रैंप समेत सभी जरूरी प्रबंध पूर्ण कर लिए जाएं। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को पाबंद किया जाए। यह दिशा-निर्देश शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सुरेश कुमार ने दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में 155 सेक्टर व 38 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी को टीमवर्क की तरह कार्य करना होगा।
निर्वाचन आयोग ने हम सभी से जो अपेक्षा की है, उसे पूरा करना होगा। क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखते हुए न सिर्फ सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, बल्कि पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। ऐसे केंद्रों पर माइक्रो आब्जरवर की भी तैनाती की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई न बरती जाए।
विज्ञापन
शरारती तत्वों व चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाए। गड़बड़ी करने वालों का चिंहांकन कर उन्हें पाबंद किया जाए। मतदान से पहले सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, रैंप, फर्नीचर समेत अन्य व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। कहा कि लोगों को यह भी बताएं कि मतदान के लिए मतदाता पर्ची के साथ उन्हें एक अन्य पहचान पत्र साथ में लाना होगा।
इसके बगैर मतदान करना संभव नहीं होगा। इस दौरान सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, एडीएम अमरनाथ रॉय, पीडी प्रदीप पांडेय, डीपीआरओ रामअशीष चौधरी, उपकृषि निदेशक रामदत्त बाग्ला, बीएसए अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल आदि मौजूद रहे।