फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कर्मचारियों के चुनाव प्रशिक्षण में मौजूद रहेंगी दो मेडिकल टीम

कर्मचारियों के चुनाव प्रशिक्षण में मौजूद रहेंगी दो मेडिकल टीम

Fri, 05 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के चुनाव प्रशिक्षण में मौजूद रहेंगी दो मेडिकल टीम
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान व मतगणना में लगे कर्मचारियों के प्रशिक्षण के समय उनके स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सकों की दो टीमें राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तैनात रहेंगी। चिकित्सक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम प्रशिक्षण के दौरान बीमार होने मौके पर ही इलाज सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 16 अप्रैल को मतदान व 23 मई को मतगणना होगी। इन्हें सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए 8 अप्रैल से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नौ कक्षों में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक पाली में 600-600 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान बीमार होने पर मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रथम व पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक पाली में एक चिकित्सक के नेतृत्व में एक फार्मासिस्ट व एक वार्ड ब्वाय की तैनाती प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण स्थल पर रहेगी। ऐसा इसलिए, जिससे किसी भी कर्मचारी की तबियत खराब होने पर उसका प्राथमिक उपचार मौके पर ही किया जा सके। इसके लिए जरूरी दवाएं भी मौके पर उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed