{"_id":"5ca4f22abdec221456012863","slug":"155431385019-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग बैंक शाखाओं से मोबाइल व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग बैंक शाखाओं से मोबाइल व नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने बैंक शाखाओं से पांच हजार नकदी समेत एक मोबाइल पार कर दिया। इससे बैंकों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
थाना महरुआ क्षेत्र अंतर्गत महरुआ निवासी विजय कुमार सिंह बुधवार को बैंक आफ बड़ौदा शाखा आनंद नगर में पैसा जमा करने गए थे। इस बीच किसी ने उनकी मोबाइल पार कर दिया। पैसा जमा करने के बाद जब वे बाहर आए तो जेब से मोबाइल गायब थी। आनन-फानन में वे बैंक में पहुंचे और मोबाइल की छानबीन शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका। बाद में वे महरुआ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। वहीं दूसरी घटना कोतवाली अकबरपुर की है।
महरुआ थाना क्षेत्र निवासी रवींद्र कुमार पांडेय बैंक आफ बड़ौदा शाखा सुखारीगंज से बुधवार को पैसा निकालने गए हुए थे। इसी बीच उनकी जेब से 5 हजार रुपये किसी ने निकाल लिया। जानकारी होते ही इसकी सूचना डायल 100 के पुलिस कर्मियों को दी गई। हालांकि पीड़ित की तरफ से मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। एक ही दिन दो अलग अलग बैंकों में आए उपभोक्ताओं के साथ चोरी की घटना होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश भी दिखा। उनका कहना था कि पुलिस बैंकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उधर एएसपी अशोक कुमार रॉय ने कहा कि मामले में जरूरी छानबीन कराई जा रही है।