फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आवासीय कालोनी में बिगड़े पड़े 16 में से 10 इंडिया मार्का हैंडपंप

आवासीय कालोनी में बिगड़े पड़े 16 में से 10 इंडिया मार्का हैंडपंप

Tue, 02 Apr 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आवासीय कालोनी में बिगड़े पड़े 16 में से 10 इंडिया मार्का हैंडपंप
अंबेडकरनगर। पेयजल, जल निकासी, प्रकाश व साफ सफाई व्यवस्था की बदहाली से जूझने को मजबूर हो रहे जिला मुख्यालय के कटरिया स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के वाशिंदे। पेयजल के लिए स्थापित 16 इंडिया मार्का हैंडपंप के सापेक्ष 10 हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, तो ज्यादातर नालियों के क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है। इससे लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। परिसर में स्थित 1350 आवास के सापेक्ष 125 आवास ऐसे हैं, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे उसमें रह रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। 100 से अधिक आवासों पर बाहरी लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इससे अक्सर परिसर में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्के आवास में रहने का सपना पूरा कराने के लिए जिला मुख्यालय के कटरिया के निकट कांशीराम आवासीय कॉलोनी की स्थापना की गई थी। परिसर में लगभग 1 हजार 350 आवास का निर्माण है। देखरेख के अभाव में लंबे समय से कॉलोनी में रह रहे लोगों को प्रकाश, पानी व साफ सफाई जैसी समस्याओं से जुझने को मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल के लिए लगे 16 इंडिया मार्का हैंडपंप के सापेक्ष 10 हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। ज्यादातर नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। नियमित साफ सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे एक तरफ जहां उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी होती है, वहीं संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है। समुचित साफ सफाई न होने से जगह जगह कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। शिकायत के बावजूद साफ सफाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसका खामियाजा कॉलोनी में रह रहे लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ज्यादात शौचालय के लिए निर्मित टेंक खराब हो चुके हैं। इससे संबंधित शौचालय पूरी तरह निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। नतीजा यह है कि संबंधित आवास में रह रहे लोगों को शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। 125 आवास ऐस हैं, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। छतों व दीवारों के प्लास्टर जगह जगह उखड़ गए हैं। प्रकाश व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। एक दर्जन स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे। और तो और कुछ आवास ऐसे हैं, जिस पर बाहरी लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। इससे अक्सर परिसर में हंगामा खड़ा होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद नहीं ध्यान नहीं
आवास में रह रहे विशाल, पप्पू, राकेश, मुकेश, राजदेव, विमला देवी, ऊषा, सुमन, महावीर, रामजियावन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन इसे लेकर अब तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। नतीजा यह है कि पेयजल, शौचालय, साफ सफाई, जलभराव की समस्या परिसर में लंबे समय से बनी हुई है। अक्सर बाहरी लोगों का भी परिसर में आना जाना लगा रहता है। कभी कभी ऐसे लोग आपस में मारपीट करते रहते हैं। इससे परिसर में वैध रूप से रह रहे लोगों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। शिकायत दर शिकायत की जाती है, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है।

लिया जाएगा संज्ञान
चुनाव निपटते ही कालोनी के लोगों की समस्या निपटाने के लिए टीम भेजी जाएगी। तात्कालिक मरम्मत की कोई जरूरत हुई तो उसे करा दिया जाएगा। -अमरनाथ राय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed