फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चलती जीप से फेंककर की थी महिला की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

चलती जीप से फेंककर की थी महिला की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
चलती जीप से फेंककर की थी महिला की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। आशनाई में विफल रहने पर महिला की हत्या का खुलासा अलीगंज पुलिस ने किया है। लगभग एक पखवारे पहले सड़क के किनारे महिला का शव पड़ा मिलने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन



बीते दिनों बिहरा गांव के निकट एक महिला का शव पड़ा पाया गया था। उसकी पहचान सत्या देवी के तौर पर हुई थी। मामले में मुस्तफाबाद टांडा निवासिनी पूनम ने केस दर्ज कराकर कहा था कि उसकी ननद की हत्या इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के जियापुर चांदपुर निवासी अंबरीश पांडेय तथा इसी गांव के प्रिंस पांडेय ने कर दी है।
विज्ञापन



इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। सफलता न मिलने पर एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने दोनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। इस बीच स्वॉट टीम प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह व अलीगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र कुुमार राय ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर सोमवार रात दोनों अभियुक्तों को हुसैनपुर सुधाना पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त जीप के साथ ही, एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस लाइन में मंगलवार को एएसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने महिला को बहला फुसलाकर पहले जीप में बिठाया। उसके बाद उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला ने दोनों के करतूतों की जानकारी परिवार व पुलिस को देने की धमकी दी। इससे घबरा कर उन दोनों ने हत्या की नीयत से महिला को चलती जीप से नीचे फेंक दिया।



मुख्य सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे सड़क से हटाकर किनारे कर दिया, और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed