{"_id":"5c9a5abebdec221468051f32","slug":"15536197306-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करें आशा बहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोगों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करें आशा बहू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी आशा बहुओं पर है। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे गांव-गांव जाकर गोष्ठियों व चौपाल के माध्यम से लोगों को संक्रामक रोगों के फैलने व उससे बचाव के बारे में जानकारी दें। यह बातें मंगलवार को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसीराम ने अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित सीएचसी में चल रहे आशा बहुओं के विशेष प्रशिक्षण के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे ही मौसम में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका अधिक रहती है। गंदगी व दूषित भोजन खाने से संक्रामक रोग फैलता है। ऐसे में लोग न सिर्फ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, बल्कि शुद्ध व साधारण भोजन का सेवन करें।
प्रशिक्षक शाहिद कमर और अमरजीत ने कहा कि घर के अंदर व आसपास गंदा पानी न एकत्र होने दें। कहा कि मलेरिया रोग गंदगी के चलते ही फैलता है। यह रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है।
विज्ञापन
इसके अलावा डायरिया भी एक संक्रामक रोग है। इसकी वाहक मक्खी होती है। ऐसे में खुले में रखे भोजन का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। डायरिया से पीड़ित की उल्टी पर तत्काल मिट्टी डाल देनी चाहिए। बेहतर साफ-सफाई से ही संक्रामक रोगों के फैलने पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसलिए सभी अपने घरों व आसपास सफाई रखें।