{"_id":"5c91212bbdec2214516f484a","slug":"155301517061524-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1524 स्थानों पर आज होगा विधिविधानपूर्वक होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1524 स्थानों पर आज होगा विधिविधानपूर्वक होलिका दहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 1524 स्थानों पर मुहूर्त के अनुसार बुधवार रात 8:12 बजे के बाद विधिविधानपूर्वक होलिका दहन होगा। होलिका दहन को लेकर संबंधित क्षेत्र के लोगों ने तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं। उधर, होलिका दहन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। 12 क्षेत्रों को संवेदनशील की श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की विशेष निगाह रहेगी। वहीं, रंगों के त्योहार को लेकर लोगों में उल्लास है।
गुरुवार को मनाए जाने वाले रंगों के पर्व होली की शुरुआत एक दिन पहले बुधवार से ही प्रारंभ हो जाएगी। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए जरूरी तैयारियां मंगलवार को ही लगभग पूर्ण कर ली गईं। बुधवार को मनाए जाने वाले होलिका दहन पर्व को लेकर भी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं।
पुलिस प्रशासन के अनुसार जिले के एक हजार 524 स्थानों पर होलिका दहन होगा। एएसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि सभी होलिका दहन स्थल के इर्दगिर्द पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा जिन 12 क्षेत्रों को संवेदनशील श्रेणी के रूप में चिन्हित किया गया है, वहां विशेष रूप से पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखें और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देते रहें। यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि कहीं भी कोई गड़बड़ी करता दिखे, तो उससे सख्ती से निपटा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उधर, होली पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए मंगलवार को लोगों ने संबंधित बाजारों में जमकर खरीददारी की। पिचकारी, रंग, कपड़ा समेत पर्व से संबंधित अन्य सामग्रियों ने लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की। कपड़ा खरीदने शहजादपुर बाजार अपनी पुत्रियों गौरी व मंजरी के साथ पहुंची इंद्रलोक निवासी रिचा द्विवेदी ने कहा कि होलिका दहन पर्व से पहले ही पर्व की सभी तैयारियां पूर्ण कर लेंगी। पिचकारी व हर्बल रंग की भी खरीदारी उन्होंने की।
कृष्णानगर कॉलोनी निवासिनी तान्या सिंह अपने परिवार के साथ पिचकारी व रंग खरीदने बाजार पहुंची थी। कहा कि उसे दोस्तों के साथ रंग खेलना बहुत अच्छा लगता है। गन पिचकारी के साथ ही उसने हर्बल रंग की खरीददारी की है। रेडीमेड कपड़ा व्यवसाई गोलू अग्रहरि ने कहा कि कपड़ों के दाम में विगत वर्ष के सापेक्ष मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन इसका बिक्री पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा है।
पिचकारी व रंग के विक्रेता संदीप गुप्ता ने बताया कि चायनीज पिचकारी का दबदबा कायम है। विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार हर्बल रंग की मांग अधिक है। इसी प्रकार जलालपुर, बसखारी, टांडा, भीटी व आलापुर क्षेत्र में भी मंगलवार को पूरे दिन बाजारों में रौनक रही। सुबह से ही खरीददारी के लिए लोगों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
यह क्षेत्र हैं संवेदनशील
एएसपी ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर, अकबरपुर कस्बा व लोरपुर, बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी व किछौछा, टांडा कोतवाली अन्तर्गत कस्बा टांडा व मुबारकपुर, अलीगंज थाना अंतर्गत कस्बा अलीगंज, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत कस्बा इल्तिफातग्रंज, जलालपुर थाना अन्तर्गत कस्बा जलालपुर, आलापुर थाना अन्तर्गत रामनगर व जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत कस्बा जहांगीरगंज को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है।
रात 8:12 बजे के बाद होगा होलिका दहन
टांडा के पंडित काशी मिश्र ने बताया कि बुधवार रात 8:12 बजे के बाद होलिका दहन किया जा सकेगा। विधिविधानपूर्वक होलिका दहन करने को लेकर तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। जिला मुख्यालय पर बनगांव रोड, पुराने तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा, दोस्तपुर चौराहा, मालीपुर तिराहा, पहितीपुर चौराहा, अकबरपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर तिराहा समेत अन्य स्थानों पर विधिविधानपूर्वक होलिका दहन होगा।
आज शाम पांच बजे से बंद होंगी शराब की दुकानें
आबकारी अधिकारी राजकुमार ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए बुधवार शाम पांच बजे से गुरुवार मध्यरात्रि 12 बजे तक सभी प्रकार की शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बताया कि जिले में बार समेत कुल 229 शराब की दुकानें हैं। इसमें देशी मदिरा की 156, विदेशी शराब की 38, बीयर की 30, मॉडल शॉप 4 व बार एक हैं। इस बीच यदि किसी दुुकान पर शराब की बिक्री होती मिली, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शराब के अलावा भांग की भी दुकानें बंद रहेंगी।
अवकाश से पहले स्कूलों में बिखरा होली का रंग
रंगों के पर्व होली के अवकाश के चलते मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों व कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। साथ ही गुरुजनों को भी अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। जिला मुख्यालय स्थित सेंट पीटर्स, सेंट जांस, डा. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज, स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज, सैनिक इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स, मेहदी एजुकेशनल एकेडमी, रमाबाई राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, संत द्वारिका स्मारक डिग्री कॉलेज, वंशराज इंटर कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। गुरुजनों को भी अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कॉलेजों में भी अवकाश से पहले छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। लोक जागृति संस्थान में मंगलवार को संस्थान के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। बच्चों ने आकर्षक रंगोली भी बनाई।
इन नंबरों पर करें शिकायत
डीएम 9454417539, एसपी 9454400245, एडीएम 9454417610, एएसपी 9454401006, सीडीओ 9454464295, सीएमओ 8005192837, सीएमएस 6389606286, अधिशाषी अभियंता विद्युत 9415901485, एसडीएम सदर 9454416124, सीओ सदर 9454401384, कोतवाल अकबरपुर 9454402864, फायर स्टेशन 9454444444, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद 9838071188 पर किसी भी अप्रिय घटना की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।