फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में हाहाकार

रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में हाहाकार

Thu, 14 Mar 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में हाहाकार
अंबेडकरनगर। रसोई गैस उपभोक्ता इन दिनों मुश्किल में हैं। होली पर्व निकट है, लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के चलते उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो रही। कुछ एजेंसी के कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कर दी गई कि गैस की अनुपलब्धता होने के चलते कार्यालय बंद है। समय पर रसोई गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पर्व पर गैस की कमी से विभिन्न प्रकार की मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन


होली पर्व के निकट आने के साथ ही रसोई गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गईं। अलग-अलग कंपनियों की 35 एजेंसियों से लगभग तीन लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इनमें से ज्यादातर को गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गैस मिलने की उम्मीद में प्रतिदिन सुबह संबंधित एजेंसी पर पहुंचते हैं, लेकिन बाहर से गैस सिलेंडर न आने की बात कहकर उन्हें वापस लौटने को मजबूर कर दिया जाता है। रसोई गैस की कमी बीते लगभग एक पखवारे से है। सबसे अधिक समस्या भारत गैस सर्विस से जुड़े उपभोक्ताओं को भुगतनी पड़ रही है। रसोई गैस की कमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत गैस सर्विस के ज्यादातर एजेंसियों के बाहर गैस न होने के चलते कार्यालय बंद होने की नोटिस चस्पा कर दी गई है। इसमें कहा गया कि फोन पर संपर्क करते रहें। कुछ इसी प्रकार की समस्या अन्य गैस सर्विस से जुड़े उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को रसोई गैस लेने जिला मुख्यालय पहुंचे राबीबहाउद्दीनपुर के बसंतलाल व कटरिया के बृजेश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे बीते तीन दिनों से भारत गैस सर्विस से जुड़ी एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कार्यालय बंद होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। नरेंद्र व रामलाल ने कहा कि होली निकट है। रसोई गैस मिल नहीं रही। ऐसे में पर्व के उल्लास पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कहा कि एजेंसी पर बताया जाता है कि बाहर से ही गैस सिलेंडर नहीं आ रहे। जब आएंगे, तो मिलेगा। कब आएंगे, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर सुचारु रूप से उपभोक्ताओं को मिले, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रय प्रबंधक को भेजा गया पत्र
बीते कुछ समय से जिले में रसोई गैस सिलेंडर की कमी हो रही है। बाहर से गैस सिलेंडर नहीं आ रहे। इंडियन ऑयल के विक्रय प्रबंधक को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। दो-तीन दिन में समस्या दूर होने का आश्वासन मिला है। -नीलेश उत्पल, जिलापूर्ति अधिकारी


शुरू हुई सुचारु रूप से आपूर्ति
रसोई गैस आपूर्ति में कुछ समस्या बीते दिनों हुई थी। दो दिन पहले आपूर्ति सुचारु कर दी गई। शीघ्र ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। -मोहम्मद अरशद, विक्रय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed