{"_id":"5c8a8c86bdec22143c034771","slug":"155258390415-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के राजकीय खेल स्टेडियम में गुरुवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह और हैंडबॉल संघ के राष्ट्रीय महासचिव ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए सफल शुभारंभ के लिए आयोजन मंडल को बधाई दी। इसके बाद पहले दिन के मैच में अंबेडकरनगर की टीम ने वाराणसी को पीटकर चौंका दिया। अन्य मैचों में बस्ती व फैजाबाद ने जीत हासिल की।
राजकीय एकलव्य खेल स्टेडियम अकबरपुर में गुरुवार को राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के शानदार शुभारंभ का गवाह बना। मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष भारतीय हैंडबॉल संघ महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इससे पहले दोनों अतिथियों का स्वागत भव्य मार्च पास्ट और फूलों की वर्षा के साथ हुआ।
खेल निदेशक और महासचिव ने खिलाड़ियों, कोच और रेफरी से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। बाद में समारोह को संबोधित करते हुए खेल निदेशक ने कहा कि ओलंपिक संघ जिला सचिव और खेल अधिकारी के अनुरोध पर इस प्रतियोगिता की मंजूरी दी गई है। इसका लाभ जिले की युवतियों को प्रेरणा के तौर पर उठाना चाहिए। भरोसा दिलाया कि उनके स्तर से खेलों के लिए हर संभव मदद सदैव होती रहेगी। हैंडबॉल संघ राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि ऐसे आयोजन ही छोटे छोटे कस्बों और गांव में रह रही प्रतिभाओं को आगे लाने का माध्यम बनते हैं। सफल शुभारंभ के लिए बधाई देते हुए खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अंबेडकरनगर व वाराणसी की टीम के बीच हुआ। अंबेडकरनगर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 10-6 के अंतर से वाराणसी को परास्त किया। वहीं दूसरी प्रतियोगिता में बस्ती ने मुजफ्फरनगर को 20-8 के अंतर से तो फैजाबाद ने मुरादाबाद को 14-3 के एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। ओलंपिक संघ जिला सचिव हनुमान सिंह ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
जिला खेल अधिकारी नीरज मिश्र ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर क्षेत्रीय खेल अधिकारी आरपी सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड महेंद्र यादव, हैंडबॉल संघ प्रदेश संयुक्त सचिव परमेन्द्र सिंह, खेल प्रशिक्षक मृत्युंजय सिंह, नफीस अहमद व जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।