{"_id":"5c854ea8bdec2214114a261f","slug":"155224038986-23-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग 6 करोड़ रुपये लागत से शुरू हुआ 23 सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग 6 करोड़ रुपये लागत से शुरू हुआ 23 सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 23 सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है। नाबार्ड व राज्य योजना के तहत कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड इन सड़कों का निर्माण कर रही है। संभावना है कि अप्रैल के अंत या फिर मई के पहले पखवाड़े तक सभी सड़कें बन जाएंगी। इससे लगभग 60 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
पिछले दिनों नाबार्ड व राज्य योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 23 नई सड़क बनाने व पुरानी सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। 5 करोड़ 89 लाख 68 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण को हरी झंडी प्रदान करते हुए निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड को सौंपी गई। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि धन की उपलब्धता के साथ ही सभी सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। अप्रैल के अंत या फिर मई के पहले पखवाड़े तक इन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से लगभग 60 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
इन सड़कों का शुरू हुआ निर्माण
लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि 38 लाख 94 हजार रुपये की लागत से जमालापुर से काशीपुर संपर्क मार्ग, 16 लाख 95 हजार से न्यौरी मार्ग के 39 किमी से अशरफपुर भुआ मैनपुर संपर्क मार्ग, 28 लाख 94 हजार से सरैया मुस्तफाबाद संपर्क मार्ग, 24 लाख 91 हजार से कदनापुर सिझौली मार्ग, 20 लाख 50 हजार से महियापार से सिकरोहर संपर्क मार्ग, 17 लाख 15 हजार की लागत से सहनेमऊ पठनिया संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। 31 लाख 78 हजार से कमालपुर पट्टी संपर्क मार्ग, 16 लाख 80 हजार से बनकठा टिकरिया संपर्क मार्ग, 22 लाख 23 हजार से सोनहरा बलरामपुर संपर्क मार्ग, 22 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बट्टूगढ़ लोनी संपर्क मार्ग बनेगा। 43 लाख 9 हजार से लुंबनी दुद्धी मार्ग पर सैदपुर पिपरी संपर्क मार्ग, 21 लाख 43 हजार से भौसिंहपुर संपर्क मार्ग, 30 लाख 12 हजार से शिवलाल का पूरा संपर्क मार्ग, 16 लाख 76 हजार की लागत से कसड़ा नरसिंहपुर संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। 35 हजार 12 लाख से जैनापुर संपर्क मार्ग, 17 लाख 4 हजार बेलापरसा डिहवा संपर्क मार्ग, 27 लाख 58 हजार से छांगुरपुर संपर्क मार्ग, 27 लाख 49 हजार की लागत से खेमपट्टी संपर्क मार्ग बनेगा। 21 लाख 40 हजार की लागत से मरदापुर इमामपुर संपर्क मार्ग, 53 लाख 84 हजार से भटपुरवा संपर्क मार्ग व 19 लाख 74 हजार की लागत से टांडा मार्ग पर मखदूम सराय संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
सभी सड़कों का शुरू हुआ निर्माण
नाबार्ड व राज्य योजना के तहत 23 सड़कों के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान की थी। लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। -एसके लाल, अधिशाषी अभियंता, पीडब्लूडी, प्रांतीय खण्ड