{"_id":"5c854e9ebdec22146a72c1f5","slug":"15522403799-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"और अब प्रत्याशियों की घोषणा पर टिकी सभी की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और अब प्रत्याशियों की घोषणा पर टिकी सभी की निगाहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद अब मतदाताओं की निगाहें प्रत्याशियों की घोषणा की तरफ टिक गई हैं। किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही घोषणा हो सकती है।
कई दिनों से लग रहे कयासों का दौर खत्म करते हुए चुनाव आयोग ने रविवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की तो इसे लेकर मतदाताओं की जिज्ञासा शांत होती नजर आयी। हालांकि इसके साथ ही अब सभी की निगाहें विभिन्न पार्टियों द्वारा की जाने वाली प्रत्याशियों की घोषणा की तरफ टिक गई है। किसी भी दल ने अभी तक घोषणा नहीं की है। अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर मौजूदा समय में हरिओम पांडेय सांसद हैं। वे 2014 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। हरिओम एक बार फिर से टिकट पाने के लिए लाइन में हैं लेकिन चार-पांच प्रबल दावेदारों से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी समीक्षा के बाद टिकट की घोषणा करेगी।
उधर सपा-बसपा गठबंधन ने भी इस सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि यह सीट अधिकृत तौर पर बसपा के खाते में गई है। बसपा सूत्रों के अनुसार 13 मार्च को जिला मुख्यालय पर बसपा-सपा की संयुक्त बैठक में प्रत्याशी की घोषणा होने की उम्मीद है। पार्टी की तरफ से नाम भी लगभग तय हो चुका है। उधर कांग्रेस में तीन नामों पर उच्च स्तरीय विचार-विमर्श चल रहा है। हालांकि अभी पार्टी ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ ही जिले में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद है।