{"_id":"5c815a3abdec2213f22d145e","slug":"155198120814-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत के बाद तनाव रोकने छावनी में तब्दील रहा एनटीपीसी क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की मौत के बाद तनाव रोकने छावनी में तब्दील रहा एनटीपीसी क्षेत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर की मौत से तनाव, एनटीपीसी क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद
टांडा (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी विस्तारीकरण इकाई में मजदूर की गिरकर हुई मौत के बाद गुरुवार को दूसरे दिन आक्रोश के चलते ज्यादातर काम ठप रहा। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले बुधवार रात ही मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराकर पश्चिम बंगाल रवाना कर दिया गया। घायल मजदूर का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
एनटीपीसी विस्तारीकरण इकाई में कार्य के दौरान बुधवार को पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत हो गई थी। अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना से मजदूरों व कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया था। गुरुवार को दूसरे दिन आक्रोश को देखते हुए काम ठप रहा। तनाव को देखते हुए एसडीएम टांडा एमपी सिंह व सीओ केके मिश्र के नेतृत्व में टांडा, हंसवर, इब्राहिमपुर थाने की पुलिस के साथ ही क्यूआरटी पूरे दिन मुस्तैद रही। क्षेत्र में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।
इससे पहले बुधवार रात में ही मजदूर के शव का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। एसओ इब्राहिमपुर विवेक वर्मा ने बताया कि मजदूर के शव को पश्चिम बंगाल भेज दिया गया। शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को निर्माणाधीन कंपनी ने आर्थिक मदद दी है। उधर गंभीर रूप से घायल मजदूर का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।