फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बैंक से घर जा रहे वृद्ध से बदमाशों ने लूटा दस हजार

बैंक से घर जा रहे वृद्ध से बदमाशों ने लूटा दस हजार

Tue, 05 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बैंक से घर जा रहे वृद्ध से बदमाशों ने लूटा दस हजार
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के हुलासी पुरवा के पास बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े असलहे के बल पर एक वृद्ध से दस हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर महरुआ थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मामला महरुआ थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि बरामदपुर जरियारी गांव निवासी राममूरत प्रजापति (60) मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सुखारीगंज से रुपये निकाल कर साइकिल से आ रहे थे। इसी बीच जब वे थाना क्षेत्र के हुलासी पुरवा के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनसान जगह देखकर राममूरत को रोक लिया और असलहे से धमकाकर जेब में रखे दस हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन



इसके बाद बदमाश बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी देते हुए आनंद नगर की तरफ भाग निकले। राममूरत ने गुहार तो लगाई, लेकिन सुनसान जगह होने के चलते वहां कोई पहुंच नहीं सका। इसके बाद वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवारीजनों ने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। बाद में राममूरत ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed