फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ढाई करोड़ की लागत से अकबरपुर में शुरू हुआ मार्ग बेहतरी का कार्य

ढाई करोड़ की लागत से अकबरपुर में शुरू हुआ मार्ग बेहतरी का कार्य

Sat, 23 Feb 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
ढाई करोड़ की लागत से अकबरपुर में शुरू हुआ मार्ग बेहतरी का कार्य
ढाई करोड़ से दुरुस्त होगीं अकबरपुर की सड़कें
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र शहजादपुर में आवागमन की सुविधा चाकचौबंद होने जा रही है। लगभग ढाई करोड़ की लागत से पथ वे तथा मुख्य मार्ग की पटरियों के किनारे इंटरलाकिंग ईंट से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। शहजादपुर के भीतरी मार्ग का चौड़ीकरण भी होगा। इससे लगभग 30 हजार की आबादी को लगभग एक माह के अंदर लाभ मिलने लगेगा।

नागरिकों को सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। नगर की क्षतिग्रस्त हो चुकीं गलियों में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। बीते दिनों ही नगर परिषद प्रशासन ने जो निर्णय लिया था, उस पर अमल शुरू हो गया है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता घनश्याम मौर्य ने बताया कि 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से फौव्वारा तिराहा से पहितीपुर रोड तक सड़क के दोनों तरफ नाली से सड़क की तरफ डेढ़ मीटर चौड़ाई में पथ वे का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद सड़क तक जितना भी स्थान पटरियों का बचेगा, उसमें इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए इसे छह भागों में बांटा गया है। संबंधित क्षेत्र में निर्माण सामग्री पहुंच गई है। दोस्तपुर चौराहा से कृष्णानगर कालोनी तक सड़क के दोनों तरफ की पटरियों का नया निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। पटरियों की खुदाई कर वहां पहले सामान्य ईंट लगाए जा रहे हैं। इसके बाद उस पर इंटरलॉकिंग ईंट लगाई जाएंगी। यह निर्माण लगभग 10 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादपुर चौक से डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज तक पटरी समाप्त कर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। 40 लाख रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा शहजादपुर चौक से सब्जी मण्डी तक 35 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन में व्यापक लाभ मिलेगा। इससे लगभग 30 हजार की आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है।


आवागमन में होगी आसानी
बिलेख कर की राशि से यह निर्माण कार्य शुरू कराए गए हैं। यह ध्यान रखा जा रहा है कि लोगों को आवागमन संबंधी मुश्किलों का सामना न करना पड़े। निर्माण कार्य में मानक व जनसुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। -सरिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed