फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रामगढ़ रोड पर 32 लाख की लागत से बनेगा जल निकासी का नाला

रामगढ़ रोड पर 32 लाख की लागत से बनेगा जल निकासी का नाला

Fri, 22 Feb 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ रोड पर 32 लाख की लागत से बनेगा जल निकासी का नाला
जलालपुर नगर की दुरुस्त होगी जलनिकासी व्यवस्था
विज्ञापन


जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर के रामगढ़ मुख्य मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर पालिका प्रशासन 32 लाख रुपये की लागत से जल्द ही करीब 600 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराएगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। नाले के निर्माण से करीब 20 हजार की आबादी को जल निकासी के संकट से निजात मिलेगी। मौजूदा समय में इस रोड के किनारे बसे लोगों को आम दिनों के अलावा बरसात के दिनों में जल निकासी संकट से काफी दिक्कत होती है। इसका असर न सिर्फ आवागमन पर पड़ता है, बल्कि इस रोड पर स्थित दुकानदारों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

नगर पालिका परिषद जलालपुर का रामगढ़ मुख्य मार्ग तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही दोनों पटरियां पर दुकानों का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि जल निकासी का संकट खड़ा होगा। पिछले करीब एक दशक से जलालपुर नगर के वाशिंदे रामगढ़ मार्ग पर जल निकासी के लिए नाले के निर्माण की मांग कर रहे हैं। नागरिकों की इस समस्या को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष फरजाना खातून ने गंभीरता से लिया। बीते दिनों नपा बोर्ड की बैठक में नाला निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ। सड़क की दक्षिण पटरी पर बनने वाला यह नाला करीब 600 मीटर लंबा होगा। इसके लिए करीब 32 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


इस नाले के निर्माण का टेंडर दो चरण में हुआ है। इसमें रामगढ़ रोड स्थित पेट्रोलपंप से मित्रूपुर रोड तक लगभग 300 मीटर व इतना ही लंबा नाला जफराबाद मोड़ से डायमंड टेलीकॉम तक बनेगा। 16-16 लाख की लागत से इस कवर्ड नाले का निर्माण होगा। नाले के निर्माण से न सिर्फ नगरवासियों को जल निकासी के संकट से निजात मिलेगी, बल्कि बरसात के दिनों में सड़क पर होने वाले जलभराव संकट से भी निजात मिलेगी। इससे आवागमन में होने वाली दिक्कत व व्यापार पर पड़ने वाला प्रतिकूल असर भी नहीं पड़ेगा। इस नाले के निर्माण से रामगढ़ रोड के अलावा रन्नूखां का पूरा मोहल्ले के नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। नाले के निर्माण से करीब 20 हजार की आबादी सीधे तौर पर लाभांवित होगी। अध्यक्ष ने बताया कि नगर में लगातार व्यवस्थाएं पटरी लायी जा रही हैं। तेजी से कराए जा रहे विकास कार्य का लाभ नगरवासी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed