फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मानव श्रृंखला के तौर पर देश की आकृति बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

मानव श्रृंखला के तौर पर देश की आकृति बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

Fri, 25 Jan 2019 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
मानव श्रृंखला के तौर पर देश की आकृति बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक
मतदाता जागरूकता को 10 हजार ने बनाई मानव शृंखला
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। मतदान जागरूकता के लिए शुक्रवार को दस हजार छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला के तौर पर भारत के नक्शे की आकृति बनाई। यह आयोजन एकलव्य स्टेडियम में हुआ, जहां प्रशासन के सभी जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों ने भागीदारी की। छात्र-छात्राओं समेत आयोजन में मौजूद सभी लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा गया कि मतदान जागरूकता के लिए लगातार प्रयास तय करते रहना होगा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार को भव्य आयोजन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित राजकीय एकलव्य स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं समेत अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान को लेकर शपथ दिलाई। कहा कि मतदान के प्रति सभी को जागरूक होना होगा। लोकतंत्र के प्रति आस्था रखते हुए बगैर किसी प्रलोभन के मतदान करना होगा। न सिर्फ खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। निर्वाचन की महत्ता को बताते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे मतदान के प्रति सभी को अपनी जिम्मेददारी का निर्वहन पूरी इमानदारी के साथ निभाना होगा।
विज्ञापन


एसपी शालिनी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने वजूद को समझना होगा। उन्हें बढ़-चढ़कर मतदान करना होगा। ऐसा कर वे अपनी भागीदारी की प्रतिशतता को बढ़ाएं। मतदान में जितना अधिक भागीदारी करेंगी, लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। बाद में मतदान जागरूकता के लिए दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं व अधिकारियों कर्मचारियों ने मानव शृंखला के रूप में भारत के नक्शे की आकृति बनाई। ऐसा कर लोगों को जागरूक किया कि वे मतदान के प्रति जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

लोकतंत्र मजबूती में दें योगदान
देश के विकास की जिम्मेदारी युवाओं पर है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। गणतंत्र दिवस पर सभी को संकल्प लेना होगा कि वे समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। न सिर्फ खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। -सुरेश कुमार, डीएम


महिला सशक्तीकरण पर दें जोर
अधिकार हासिल करने के लिए महिलाओं को सशक्त होना होगा। दृढ़ इच्छाशक्ति पैदा करना होगी। देश की आधी आबादी जब तक सशक्त नहीं होगी, तब तक देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। गणतंत्र दिवस पर महिलाओं को यह शपथ लेनी होगी कि वे देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। साथ ही आमजन को भी लोकतंत्र की मजबूती में आगे आना होगा। -शालिनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed