फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गणतंत्र दिवस पर शान से जिले में शान से लहराएगा तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर शान से जिले में शान से लहराएगा तिरंगा

Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर शान से जिले में शान से लहराएगा तिरंगा
गणतंत्र दिवस आज शान से लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। गणतंत्र दिवस देश का अभिमान तिरंगा शनिवार को जिले में शान से लहराएगा। शुक्रवार को इसे लेकर जिले में चारों तरफ उल्लास का माहौल दिखा। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसे लेकर एक दिन पहले ही जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। मुख्य आयोजन पुलिस लाइंस में होगा। इसके चलते पुलिस लाइन को दूल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार को यहां कार्यक्रम का रिहर्सल भी किया गया। इसके अलावा जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल हुआ। राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर जिले की बाजारों में जगह-जगह सजीं तिरंगे झंडे समेत अन्य सामानों की लोगों ने जमकर खरीदारी की।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही जिले में चहुंओर उल्लास का माहौल दिखा। प्रत्येक चेहरा जहां शान से लहराने वाले तिरंगे की मात्र कल्पना से ही चमक उठा, वहीं गर्व से सीना चौड़ा हो गया। उन्हें बस इंतजार था कि जल्द शनिवार की सुबाह हो और वह शान से लहरा रहे तिरंगे को सलामी दें। पर्व के मद्देनजर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में जगह जगह सजी तिरंगा समेत अन्य सामग्रियों की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोगों व छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर खरीददारी की। शहजादपुर बाजार में तिरंगा व अन्य सामग्रियों की बिक्री करने वाले दुकानदार रमेशचंद्र ने कहा कि विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार तिरंगा आदि की खरीदारी में लोगों का उत्साह अधिक है।
विज्ञापन


उधर गणतंत्र दिवस पर प्रशासन की तरफ से मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होगा। मुख्य अतिथि डीएम सुरेश कुमार जहां परेड की सलामी लेंगे, वहीं पुलिस कर्मियों व विभिन्न विद्यालयों द्वारा भव्य झांकी निकाली जाएगी। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसके लिए एक दिन पहले ही एसपी शालिनी व एएसपी अशोक कुमार राय की देखरेख में रिहर्सल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में भी हुआ रिहर्सल
गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मद्देनजर एक दिन पहले शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रिहर्सल किया। सेंट पीटर्स, सेंट जांस, तक्षशिला, मेहदी एजुकेशनल एकेडमी, डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स, स्वामी रामानंद समेत जिले के अन्य विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल हुआ।

प्रभातफेरी के साथ होगी कार्यक्रमों की शुरुआत
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभातफेरी से होगी। जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम से प्रभातफेरी निकलेगी। इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व गांधी आश्रम के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। प्रभातफेरी पुराने तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा होते हुए शहजादपुर चौक होते हुए वापस गांधी आश्रम पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद सभी सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण होगा। पुलिस लाइंस में कार्यक्रम के आयोजन के बाद डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की निकनी झांकी नगर का भ्रमण कर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी। देर शाम अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।


सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। यदि इस दौरान किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा। -अशोक कुमार राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed