फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लोकसभा चुनाव के लिए गठित हुई आदर्श आचार संहिता टीम

लोकसभा चुनाव के लिए गठित हुई आदर्श आचार संहिता टीम

Thu, 24 Jan 2019 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए गठित हुई आदर्श आचार संहिता टीम
लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता टीम गठित
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। लोकसभा चुुनाव को देखते हुए प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। विधानसभावार उड़नदस्ते, वीडियो निगरानी व लेखा टीम भी बना दी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम भीटी रामशंकर, एसडीएम अकबरपुर अभिषेक पाठक व एसडीएम टांडा कोमल यादव, सीओ भीटी वीके श्रीवास्तव आदि, टांडा में एसडीएम टांडा कोमल यादव, सीओ केके मिश्र व तहसीलदार सुदामा वर्मा आदि, आलापुर में एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ रामप्रवेश राय आदि को आदर्श आचार संहिता टीम की जिम्मेदारी दी है। जलालपुर में एसडीएम जलालपुर संतोष कुमार व सीओ अमरबहादुर आदि तथा अकबरपुर एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ धर्मेद्र आदि को आदर्श आचार संहिता का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


सहायक व्यय प्रेक्षक की जिम्मेदारी वरिष्ठ कोषाधिकारी जगरोपन राम निभाएंगे। कटेहरी के लिए अधिकारियों श्रीपति यादव, रामअचल व विनय कुमार सिंह, टांडा में मंगलप्रसाद, प्रमोद राय व जगबहादुर मौर्य, आलापुर में वीरेंद्र कुमार, विजय प्रकाश मिश्र व राजे कुमार यादव, जलालपुर के लिए शिवश्याम सिंह, रामकिशोर यादव व मोहम्मद आरिफ तथा अकबरपुर के लिए राजीव कुमार, अकरम अंसारी व शिवमूर्ति चौहान को उड़नदस्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए वीडियो अवलोकन टीम तथा स्थाई निगरानी टीम का भी गठन कर दिया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन अधिकारियों को वीडियो निगरानी टीम का सदस्य बनाकर अलग से जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने कहा है कि सभी जिम्मेदार लोगों को अपनी भूमिका का समुचित निर्वाह सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed