फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सड़क पर बिगड़ी ट्रक से टकराई कार, भाई बहन की मौत

सड़क पर बिगड़ी ट्रक से टकराई कार, भाई बहन की मौत

Sat, 15 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बिगड़ी ट्रक से टकराई कार, भाई बहन की मौत
सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, भाई-बहन की मौत
विज्ञापन

कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना अंतर्गत तिवारीपुर गांव के निकट शनिवार भोर में एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत में कार चला रहे युवक व उसकी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गंभीर रूप से घायल बालिकाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शनिवार भोर में अहिरौली थाना अंतर्गत तिवारीपुर गांव के निकट अकबरपुर से लखनऊ की तरफ जा रही एक कार सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज काफी दूूर तक सुनाई दी। चीख पुकार सुन इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अहिरौली सत्येंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार की अगली सीट पर सवार चालक के साथ आगे बैठी एक महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि पीछे की सीट पर बैठीं दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़ी थीं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बालिकाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उनकी पहचान अदिती (8) व अर्पिता (6) पुत्री संतोष निवासिनी उड़नी थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। दोनों बालिकाओं की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों के पहुंचने पर मृतकों की पहचान राजेंद्र गिरि (38) पुत्र जयनरायन निवासी बेलवाई माधवपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर व उसकी सगी बहन सीमा (35) पत्नी संतोष निवासिनी उड़नी थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से जा रहे थे दिल्ली
कार सवार सभी लोग सुल्तानपुर जनपद के बिलवाई क्षेत्र से अकबरपुर होते हुए दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच तिवारीपुर के निकट भोर में अंधेरा होने के चलते कार चला रहा राजेंद्र ट्रक नहीं देख पाया, जिससे यह दुर्घटना हो गई। माना जा रहा कि कार की रफ्तार तेज थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कार का ज्यादातर हिस्सा ट्रक में पीछे से घुस गया। अहिरौली पुलिस को क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद आगे की सीट पर मृत पड़े भाई बहन का शव निकाला जा सका।

भतीजे के विवाह में आए थे लोग
परिवारीजनों के मुताबिक दिल्ली में रह रहा राजेंद्र अपनी बहन व दोनों भांजियों के साथ भतीजे के विवाह में शामिल होने कार से आया था। यहां विवाह संपन्न होने के बाद वे सब शुक्रवार देर रात तीन बजे करीब अखंडनगर के बिलवाई माधवपुर से दिल्ली के लिए निकले थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। शादी की सारी खुशियां एक दिन बाद ही अचानक गम व चीत्कार में बदल गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में रोना पीटना मच गया। जिला अस्पताल में भी यही हाल रहा।


पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
तिवारीपुर के निकट हुए दर्दनाक हादसे ने पुलिस की बड़ी लापरवाही को भी उजागर किया है। दरअसल घटना स्थल पर देर शाम एक ट्रक मुख्य मार्ग पर ही बिगड़ गया। ट्रक काफी लोडेड था, इसलिए उसे मुख्य मार्ग से हटाया भी नही जा सका। रात भर वह ट्रक मुख्य सड़क पर ही खड़ा रहा। जाहिर तौर पर इस दौरान या तो अहिरौली पुलिस से लेकर डायल 100 के पुलिस कर्मियों ने पेट्रोलिंग नही की या फिर पेट्रोलिंग की भी तो सड़क पर बिगड़े पड़े ट्रक को हटवाने की बजाए उसे नजर अंदाज कर आगे बढ़ गए। इसी लापरवाही के बीच हुए हादसे के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस के रवैये को लेकर लोगों ने जमकर सवाल खड़े किए। सोशल मीडिया पर पुलिस की इस बात के लिए आलोचना होती रही कि यदि पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से किया होता तो यह दर्दनाक हादसा बचाया जा सकता था। प्रकरण में एएसपी अशोक राय ने कहा कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed