{"_id":"5c153e04bdec2253b63f9780","slug":"154489604213-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायस रिकार्डर व दो दो सीसीटीवी कैमरे के बीच होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायस रिकार्डर व दो दो सीसीटीवी कैमरे के बीच होगी बोर्ड परीक्षा
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉयस रिकॉर्डर व सीसीटीवी कैमरे के बीच होगी बोर्ड परीक्षा
अंबेडकरनगर। वॉयस रिकॉर्डर के साथ ही प्रत्येक कक्षा में दो-दो सीसीटीवी कैमरे के बीच इस बार होगी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा। नकल माफियाओं पर नकेल कसने व नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर इस बार शासन ने विगत वर्ष के सापेक्ष अधिक सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। प्रत्येक परीक्षा पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती होगी, जो कि किसी दूसरे विद्यालय का होगा। शनिवार को अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज परिसर में यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में हुई बैठक में डीआईओएस विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
गौरतलब है कि आगामी 7 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। कुल 83 हजार 235 परीक्षार्थियों के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संबंधित तैयारियों को लेकर शनिवार को अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज परिसर में डीआईओएस विनोद सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों की बैठक हुई।
डीआईओएस ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को संपन्न कराने के लिए नई गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। कहा कि इस बार प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर के साथ साथ दो दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। विगत वर्ष मात्र एक एक सीसीटीवी कैमरे ही लगाए गए थे। बोलकर नकल कराए जाने पर अंकुश लगाए जाने के लिए ही इस बार वॉयस रिकॉर्डर भी लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में होगा। इसके अलावा एक सहकेंद्र व्यवस्थापक भी होगा, जो कि किसी दूसरे विद्यालय का होगा। कहा कि हाईस्कूल की तरह ही इस बार इंटरमीडिएट में भी प्रत्येक विषय के एक ही प्रश्नपत्र होंगे। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान बिपिन सिंह, सालिकराम, रामनेवल, भगवती प्रसाद, राजेंद्र कुमार, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।