{"_id":"5bdc89fdbdec22693902886b","slug":"154117986014-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख से अधिक पात्रों को दीपपर्व से पहले मिलेगा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन लाख से अधिक पात्रों को दीपपर्व से पहले मिलेगा अनाज
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दीपपर्व से पहले जिले के लगभग 3 लाख 60 हजार पात्रों को 1140 कोटे की दुकान से अनाज उपलब्ध कराने की तैयारी जिलापूर्ति कार्यालय ने तेज कर दी है। शासन के निर्देशानुसार 5 नवंबर से कोटे से पात्रों को सुचारु रूप से अनाज उपलब्ध हो सके, इसके लिए सभी कोटेदारों को समय रहते राशन का वितरण किए जाने का निर्देश दिया गया है।
जिले के 3 लाख 60 हजार राशनकार्डधारकों को दिवाली पर कोई की दिक्कत न हो, इसके लिए पर्व से पहले उन्हें सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराने को लेकर जिलापूर्ति कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दरअसल बीते दिनों ही शासन ने सभी जिलापूर्ति अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि दीपावली से पहले सभी राशनकार्डधारकों को अनाज उपलब्ध करा दिया जाए। इसी के तहत एक दिन पहले जिलापूर्ति विभाग ने सभी कोटेदारों को निर्देशित किया है कि वे 5 नवंबर से अनाज का वितरण प्रारंभ कर दें, जिससे दीपावली से पहले सभी को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध हो सके।
जिलापूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 1140 कोटे की दुकानों से लगभग 3 लाख 60 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इसमें 65 हजार 967 अन्त्योदय, जबकि 2 लाख 93 हजार 109 पात्र गृहस्थी के राशनकार्डधारक हैं। बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों के लिए 13193.40 क्विंटल गेहूं, जबकि 9895.05 क्विंटल चावल तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों के लिए 41995.17 क्विंटल गेहूं व 27996.78 क्विंटल चावल गोदामों में उपलब्ध है। इसी प्रकार 802999 लीटर मिट्टी का तेल भी गोदाम में उपलब्ध है। जिलापूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि 5 नवंबर से राशन वितरण का निर्देश सभी कोटेदारों को दिया गया है, जिससे दीप पर्व से पहले सभी राशनकार्डधारकों को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध हो सके।