{"_id":"5bd89ce4bdec2269c41f4b65","slug":"15409225568-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना की खेती करने वाले दो लाख किसानों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना की खेती करने वाले दो लाख किसानों के लिए खुशखबरी
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के दो लाख से अधिक गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। नवंबर के दूसरे पखवारे में अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। गन्ना बिक्री करने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल 37 गन्ना क्रय केंद्र की स्थापना की गई है।
बताते चलें कि अंबेडकरनगर जनपद का गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश में अग्रणी जिले में शुमार है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो लाख से अधिक किसान लगभग 50 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में गन्ने की बुआई करते हैं। विगत वर्ष अकबरपुर चीनी मिल को 85 लाख कुंतल पेराई का लक्ष्य दिया गया था।
लक्ष्य के सापेक्ष 90 लाख कुंतल की पेराई की गई थी। उप गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों को गन्ना बिक्री करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए अंबेडकरनगर जनपद में कुल 37 गन्ना क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। निर्धारित समय में सभी आवश्यक तैयारियां केंद्रों पर पूरी कर लेने का निर्देश क्रय केंद्र प्रभारियों को दिया गया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी उपज क्रेशरों पर औने पौने दामों पर न बेचें। पर्ची मिलने में उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।