फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बसपा नेता की हत्या के बाद जिले में बड़े गैंगवार की आशंका

बसपा नेता की हत्या के बाद जिले में बड़े गैंगवार की आशंका

Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता की हत्या के बाद जिले में बड़े गैंगवार की आशंका
अंबेडकरनगर। बसपा नेता जुरगाम मेंहदी की हत्या के बाद जिले में गैंगवार की संभावना बढ़ गई है। इसके आसार भी घटना के बाद जिला अस्पताल व आसपास एकत्र हुए लोगों के आक्रोश को देखते हुए साफ नजर आए। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। टांडा नगर से लेकर हीरापुर, हंसवर व बसखारी आदि बाजारों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सादी वर्दी में कई पुलिसकर्मी क्षेत्रों में भेजे गए हैं, जिससे जरूरी इनपुट समय रहते प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन

बसपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुरगाम मेंहदी की हत्या ने जिले में बड़े गैंगवार की आशंका खड़ी कर दी है। हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव निवासी माफिया सरगना खान मुबारक से इसी थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी जुरगाम के 36 के रिश्ते जगजाहिर थे। गर्म मिजाज के लिए पहचाने जाने वाले जुरगाम ने भूमि पर कब्जे तथा लोगों के उत्पीड़न जैसे मामलों में पीड़ितों का खुलकर साथ देना शुरू किया। जमीन के एक दो सौदे में दोनों का सीधा टकराव भी हुआ। इन सबके चलते ही दोनों के रिश्ते तल्ख होने लगे और देखते ही देखते बात मरने मारने तक पहुंच गई। वर्ष 2015 में जुरगाम पर हुए जानलेवा हमले के बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच द्वारा एक अन्य मामले में जुरगाम की गिरफ्तारी ने दोनों खेमों के बीच तनातनी और बढ़ा दी। इसके बाद से ही एक दूसरे ने शहमात का खेल शुरू कर दिया। दोनों खेमों के बीच भले ही किसी से कम न होने का एहसास लोगों को कराया जा रहा था, लेकिन यह साफ था कि इस खेल में अंतत: खामियाजा जुरगाम को ही भुगतना होगा। सोमवार को हुई जुरगाम की हत्या ने यह आशंका सही भी साबित कर दी।
विज्ञापन

वहीं, बसपा नेता की हत्या के बाद जिले में अब गैंगवार की संभावना अत्यंत प्रबल हो गई है। खान मुबारक तो लखनऊ जेल में निरुद्ध है, लेकिन उसके गुर्गों को सबक सिखाने के लिए कुछ लोग आगे आ सकते हैं। इसका एहसास भी सोमवार को बसपा नेता की हत्या के बाद जिला अस्पताल में उमड़े लोगों में से कुछ के अतिआक्रोश से साफ साफ हो रहा था। इसे देखते हुए ही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। टांडा शहर के अलावा हंसवर जाने वाले मार्ग, हीरापुर बाजार, हंसवर बाजार, मुंडेरा तथा बसखारी में पुलिस को और सक्रिय कर दिया गया है। संदिग्धों पर नजर रखे जाने के साथ ही जरूरी फीडबैक लोगों से लेते रहने का निर्देश पुलिस अधिकारियों ने दिया है। इस बीच एसपी विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि मृतक तथा आरोपी दोनों पक्ष के लोगों पर कई कई मुकदमें दर्ज हैं। इसे देखते हुए सभी जरूरी एहतियात आगे बरते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed