{"_id":"5bc0d3d8bdec22696469a58c","slug":"15393637731-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद के पेश इमाम का निधन, शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद के पेश इमाम का निधन, शोक
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जामा मस्जिद चौक शहजादपुर के पेश इमाम हाफिज मोहम्मद अहमद के गुरुवार रात निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को सैकड़ों नम आखों के बीच फैजाबाद रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्देखाक किया गया। इस बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व गणमान्य लोगों ने मृतक के आवास पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद में लंबे समय से अकबरपुर नगर के पेवाड़ा निवासी हाफिज मोहम्मद अहमद पेश इमामी करते थे। बीते कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। गुरुवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। पेश इमाम के निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। रात से ही लोगों के उनके पैतृक आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी नमाजे जनाजा में भाग लिया। इसके बाद नम आंखों के बीच उन्हें फैजाबाद रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया गया। बाद में पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा, कलाम मोहम्मद खां, सुरेंद्र श्रीवास्तव, हसन अस्करी मजलिसी, मेहदी रजा, आरिफ अनवर, फरहत अब्बास, आनंद वर्मा, हाजी मोहम्मद अकमल, मोहम्मद नसीम खान, मुराद अली, मौलाना मोईनुद्दीन, राधेश्याम यादव आदि ने पैतृक आवास पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।