फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जय माता दी के उद्घोष के बीच शैलपुत्री की श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

जय माता दी के उद्घोष के बीच शैलपुत्री की श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

Wed, 10 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
जय माता दी के उद्घोष के बीच शैलपुत्री की श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके...
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन बुधवार को जिले के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिरों में मां शैलपुत्री व मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।


नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों ने कलश स्थापना कर विधि-विधान से देवी मां की पूजा कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।


वहीं, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सजे दुर्गापूजा पंडालों में हवन-पूजन के बाद कपाट खोल दिए गए। देर रात तक पूजा पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



नवरात्र का उल्लास बुधवार को जिले में चहुंओर देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में जयकारों के साथ ही देवी गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों ने मुहूर्त के अनुसार कलश स्थापना की। फिर देवी मंदिर जाकर मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर मन्नत मांगी। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।


अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर, नई सड़क स्थित काली मंदिर, पंडाटोला स्थित दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा जलालपुर, आलापुर, टांडा व भीटी तहसील क्षेत्रों के भी देवी मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।


उधर, दुर्गापूजा के पहले ही दिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों के पट खोल दिए गए। श्रीनाथपुर, अमेदा, चांदपुर, गदायां, रगड़गंज, अरिया, जमुनीपुर, सूरापुर, सद्दरपुर, लोदीपुर, भगवानपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में सजे भव्य पूजा पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।


संबंधित क्षेत्र के लोगों ने पूजा पंडालों में जाकर दर्शन किया और मां के चरणों में पुष्प अर्जित कर मन्नत मांगी। इस बीच टांडा नगर के भी छह स्थानों पर पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।


नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिला मुख्यालय पर न सिर्फ प्रमुख मंदिरों, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।



एएसपी अशोक राय लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे थे। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों के आसपास भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी बिपिन कुमार मिश्र ने कहा कि, पर्व के दौरान यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed