फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पेंटिंग प्रतियोगिता में शिखा, अल्पा, श्वेता, अंतिमा व रुकमणि ने मारी बाजी

पेंटिंग प्रतियोगिता में शिखा, अल्पा, श्वेता, अंतिमा व रुकमणि ने मारी बाजी

Tue, 02 Oct 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में शिखा, अल्पा, श्वेता, अंतिमा व रुकमणि ने मारी बाजी
अंबेडकरनगर। फसल अवशेष न जलाएं विषय पर मंगलवार को जिले की सभी पांच तहसीलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अकबरपुर में शिखा यादव, भीटी में अंतिमा यादव, आलापुर में अल्पना भारती, जलालपुर में श्वेता विश्वकर्मा व टांडा में रुकमणि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वाले को 10 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को साढ़े सात हजार, जबकि तीसरा स्थान पाने वाले के खाते में पांच हजार रुपये की धनराशि डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफार्मर द्वारा भेजी जाएगी।
विज्ञापन


कृषि विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जिले के अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, भीटी व आलापुर तहसील क्षेत्र में फसल अवशेष न जलाएं विषय पर छात्र छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कालेज में एसडीएम अभिषेक पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेने से न सिर्फ आपसी समझ, बल्कि मानसिक विकास होता है। कहा कि फसल अवशेष जलाने से कई बार विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी कभी अवशेषों के जलाने से आग की घटना हो जाती है, जिसमें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अकबरपुर में शिखा यादव को प्रथम, शिवानी को द्वितीय व अनुश्रेया पटेल को तीसरा स्थान मिला।

जिला सलाहकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अनुज कुमार ने बताया कि भीटी में जनता इंटर कालेज महरुआ गोला में आयोजित प्रतियोगिता में अंतिमा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा प्रिंशु कश्यप को द्वितीय व कल्पना कश्यप को तीसरा स्थान मिला।

आलापुर के जयबजरंग इंटर कॉलेज रामनगर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अल्पना भारती, दूसरे पर प्रतिमा पंकज व तीसरे स्थान पर शिवानी चौहान रहीं। जलालपुर के जनता इंटर कालेज फतेहपुर बड़ागांव में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें श्वेता विश्वकर्मा को प्रथम, नम्रता विश्वकर्मा को द्वितीय व दीपमाला को तीसरा स्थान मिला।


टांडा के कौमी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में रुकमणि ने बाजी मारी, तो मनीषा को दूसरा तथा शकुंतला को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कृषि उपनिदेशक आरडी बागला ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाग को 10 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को साढ़े सात हजार व तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह धनराशि विजयी प्रतिभागियों के खाते में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफार्मर द्वारा शीघ्र ही भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed