{"_id":"5b7c41d742c792465c2c9b54","slug":"15348699651024-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे के भीतर बुखार से गई किशोरी व युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे के भीतर बुखार से गई किशोरी व युवक की जान
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। बुखार के चलते बीते 24 घंटे में युवक व किशोरी की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके अलावा दो अन्य की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच संबंधित मोहल्ले फत्तूपट्टी के लोगों ने डेंगू से मौत होने की आशंका जताई। हरकत में आए प्रशासन के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगाया और 50 लोगों के ब्लड की स्लाइड तैयार की। इस बीच एसडीएम ने कहा कि जांच के लिए चिकित्सकों की टीम भेजी गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी।
टांडा तहसील अंतर्गत फत्तूपट्टी मोहल्ले कीदलित बस्ती निवासी मंशाराम (35) पुत्र रामलखन की रविवार शाम, जबकि इसी बस्ती निवासी ऊषा मांझी (17) पुत्री केदारनाथ की सोमवार शाम बुखार से मौत हो गई थी। इसके अलावा सौरभ मौर्य (15) पुत्र गंगाराम व आमिल सुहैल (25) अब्दुल वहीद को तेज बुखार की चपेट में आ गए। दोनों को स्थानीय इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। 24 घंटे के अंदर एक युवक व एक किशोरी की बुखार से मौत होने व दो को रेफर किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने डेंगू से मौत होने की बात कहते हुए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पंकज सिंह ने चिकित्सकों की टीम को तत्काल संबंधित क्षेत्र पहुंचकर आवश्यक जांच का निर्देश दिया। टांडा सीएचसी प्रभारी डॉ. जयप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने दलित बस्ती में कैंप लगाकर 50 लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार की।
विज्ञापन
डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि 50 स्लाइड मिली थी। इसके चलते 50 लोगों के ब्लड का ही नमूना लिया जा सका है। शेष का बाद में नमूना लिया जाएगा। कहा कि कुछ लोगों को बुखार है, लेकिन डेंगू के लक्षण हैं या न ही, यह ब्लड की जांच के बाद ही जानकारी हासिल हो सकेगी। उधर, एसडीएम पंकज सिंह ने बताया कि मोहल्ले की सफाई कराई गई है। चूने का छिड़काव कराया गया है। ब्लड नमूनों की जांच एहतियातन करा दी गई है।
कराई जा रही है सघन जांच
टांडा के एक मोहल्ले में दो लोगों की मौत की बात सामने आई है। इनमें से एक मंशाराम की मौत मामले में डेंगू होने को लेकर कुछ संदेह है, लेकिन किशोरी की मौत सामान्य कारण से हुई है। फिर भी एहतियातन सघन जांच कराई जा रही है। बुधवार को मैं स्वयं मोहल्ले का जायजा लूंगा।
डॉ. सालिकराम पासवान, प्रभारी सीएमओ