{"_id":"5b7c41d542c79246435d6ac2","slug":"153486996319-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से खराब पड़ी एक्सरे मशीन, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से खराब पड़ी एक्सरे मशीन, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बसखारी सीएचसी में एक्सरे की सुविधा लगभग दो माह से बंद चल रही है। एक्सरे मशीन खराब होने की बात कहकर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का इतिश्री कर लेते हैं। इससे मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा मशीन की खराबी दूर कराए जाने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। एक्सरे मशीन न चलने के चलते प्रतिदिन 25 से 30 मरीज एक्सरे के अभाव में भटकते रहते हैं।
बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के उपचार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 350 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसमें करीब प्रतिदिन 25 से 30 मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें एक्सरे कराने की जरूरत पड़ती है। हालांकि दो माह से अधिक का समय बीत गया, यहां खराब पड़ी एक्सरे मशीन को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।
इसके चलते मरीजों को या तो महंगे दर पर निजी सेंटरों पर जांच करानी पड़ती है, या फिर जिला अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे न सिर्फ उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि सैकड़ों रुपए की चपत भी लगती है। मरीजों ने कई बार मशीन को दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बसखारी निवासी युवा बसपा नेता शरद यादव, चंद्रभूषण त्रिपाठी, मंगला प्रसाद मिश्र व मनीष कुमार आदि ने सीएमओ से खराब एक्सरे मशीन को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। कहा कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए अविलंब मशीन दुरुस्त करायी जाए।
सीएचसी प्रभारी डॉ मारकंडेय प्रसाद ने बताया कि मशीन की गड़बड़ी दूर कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही मशीन दुरुस्त कराकर सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा।