फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गश्त पर निकले होमगार्ड को डंपर ने रौंदा, मौत

गश्त पर निकले होमगार्ड को डंपर ने रौंदा, मौत

Sat, 26 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गश्त पर निकले होमगार्ड को डंपर ने रौंदा, मौत
अंबेडकरनगर। गश्त पर निकले बाइक सवार होमगार्ड को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। वह बसखारी थाने में तैनात था। घटना में एक अन्य होमगार्ड को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मृतक के परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बसखारी थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात जलालपुर थाना अंतर्गत मधईपुर गांव निवासी रामवचन (54) पुत्र रामजगत व हंसवर थाना अंतर्गत सेमरा नसीरपुर गांव निवासी ध्रुव कुमार वर्मा (45) पुत्र महादेव शनिवार भोर में गश्त पर निकले हुए थे। किछौछा नगर में गश्त के बाद वे दोनों बाइक से थाने लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वे बसखारी चौराहे के निकट पहुंचे, इसी बीच पीछे से आ रहे डंपर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे रामवचन सड़क की तरफ, जबकि ध्रुव पटरी की तरफ गिरा। बाइक रामवचन चला रहा था। सड़क पर गिरने से रामवचन को वाहन ने रौंद दिया। चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, तब चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ। पुलिसकर्मियों ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामवचन को मृत घोषित कर दिया, जबकि ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बसखारी मनबोध तिवारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं पड़ी है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अन्य हादसों में सात घायल, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग हुई अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना अन्तर्गत जयसिंहपुर निवासिनी शेषमती (40) शनिवार सुबह उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत बलुआबहादुर गांव निवासी रामजीत (65) पुत्र रामप्रकाश शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। आलापुर थाना अन्तर्गत रामनगर निवासी संदीप (26) पुत्र सुरेश शुक्रवार देर शाम बाइक से आलापुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत जहांगीरगंज निवासी बजरंगी (58) पुत्र हनुमान प्रसाद शनिवार सुबह बाइक से राजेसुल्तानपुर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अन्तर्गत अहिरौली निवासिनी शालिनी (25) पत्नी अवधेश शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं महरुआ थाना अंतर्गत यादवनगर तिराहा के निकट शनिवार अपराह्न तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना अन्तर्गत रोहनीपुर गांव निवासी जितेंद्र (23) पुत्र जेठू व सुभाष (22) पुत्र निन्हू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से अकबरपुर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed