फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   टांडा नगर में 44 लाख् की लागत से बनेंगी चार सड़कें

टांडा नगर में 44 लाख् की लागत से बनेंगी चार सड़कें

Fri, 25 May 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
टांडा नगर में 44 लाख् की लागत से बनेंगी चार सड़कें
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री नगरीय विकास योजना के तहत टांडा नगर पालिका परिषद के चार वार्डों में 44 लाख रुपये से आठ मार्गों व नाली का निर्माण कराया जाएगा। राज्य नगरीय विकास अभिकरण के प्रस्ताव को गत दिवस शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी। निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके, इसके लिए आवश्यक राशि शासन से राज्य नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से टांडा नगर पालिका परिषद को प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। मार्ग निर्माण से संबंधित वार्डों की लगभग 25 हजार की आबादी का आवागमन सुगम होगा। साथ ही जलनिकासी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे नगरीय क्षेत्रों के विकास को हरी झंडी प्रदान की थी, जो अल्प विकसित हों। योजना के तहत टांडा नगर पालिका परिषद ने राज्य नगरीय अभिकरण के माध्यम से चार वार्डों में 44 लाख 485 रुपये से मार्ग व नाली निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। राज्य नगरीय अभिकरण द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव को गत दिवस ही शासन से मंजूरी मिल गई। निर्माण का कार्य अविलंब शुरू हो सके, इसके लिए शासन ने गत दिवस ही राज्य नगरीय अभिकरण के माध्यम से टांडा नगर पालिका परिषद को उपलब्ध करा दिया गया। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जर्जर हो चुके खड़ंजा मार्गों की जगह सीसी रोड व नाली निर्माण होने से संबंधित वार्डों की लगभग 25 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इन वार्डों में होगा निर्माण कार्य
वार्ड नंबर सात में 7 लाख 18 हजार रुपये की लागत से अख्तर के मकान से इश्तियाक के मकान तक सीसी रोड व नाली का निर्माण, 7 लाख 18 हजार रुपये की लागत से वार्ड नंबर 11 में श्रीराम के मकान से मोहम्मद कामिल के मकान तक सीसी रोड, इसी वार्ड में 7 लाख 18 हजार रुपये की लागत से अंसार अहमद के घर से रामअजोर गुप्ता के मकान तक सीसी रोड व नाली का निर्माण, इसी वार्ड में 3 लाख 5 हजार की लागत से जावेद के मकान से अहमद हसन के मकान तक सीसी रोड व नाली, इसी वार्ड में 2 लाख 6 हजार 69 रुपये की लागत से जिया के मकान से नेहाल अख्तर के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण, इसी वार्ड में 6 लाख 2 हजार 26 रुपये की लागत सगे शरीफ अहमद के घेरा से शहीद बाबा के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड हयातगंज में 7 लाख 18 हजार रुपये की लागत से हनुमान गढ़ी से लालचंद्र कन्नौजिया के घर तक सीसी रोड, नाली व रिटर्निंग वाल का निर्माण, वार्ड तलवापार में 3 लाख 55 हजार 900 रुपये की लागत से साधू बाबा की जमीन से मुमताज के घर तक सीसी व नाली का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर होगी जलनिकासी की समस्या
जावेद व अंसार ने कहा कि सीसी रोड के निर्माण से एक तरफ जहां सुचारु आवागमन हो सकेगा, वहीं जलभराव समस्या से राहत मिलेगी। वार्ड में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। दरअसल ज्यादातर नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ऐसे में अब नालियों के निर्माण से जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी। मंशाराम व शफीक ने कहा कि योजना के तहत उनके वार्ड का चयन किया जाना सराहनीय है। सीसी रोड व नालियों के निर्माण का वार्डवासियों को व्यापक लाभ होगा। अब तक वार्ड में मार्ग क्षतिग्रस्त होने से न सिर्फ आवागमन में समस्या थी, बल्कि नालियों के क्षतिग्रस्त होने से जलनिकासी की भी समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। अब इन समस्याओं से राहत मिल सकेगी।


शीघ्र शुरू होगा कार्य
राज्य नगरीय अभिकरण के माध्यम से नगर पालिका परिषद टांडा को धनराशि उपलब्ध हो चुकी है। शीघ्र ही आवश्यक प्रक्रिया के बाद मार्ग व नालियों के निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -गिरिजेश त्यागी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed