फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जहांगीरगंज के गांवों में बंदर का खौफ, 10 हो चुके घायल

जहांगीरगंज के गांवों में बंदर का खौफ, 10 हो चुके घायल

Thu, 24 May 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज के गांवों में बंदर का खौफ, 10 हो चुके घायल
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में बंदर का खौफ व्याप्त हो चला है। बीते एक सप्ताह में बंदर ने दस से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी फल विक्रेताओं को उठानी पड़ रही है। झुंड में आए बंदर द्वारा फल के ठेलों को अचानक निशाना बना लिया जाता है। खाने के साथ ही फलों को इधर-उधर फेंक दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है, लेकिन अभी तक बंदर को पकड़े जाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई कदम नही उठाया जा सका है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गिरैया बाजार, हज्जीपुर, जल्लापुर नरवा, पीतांबरपुर, ऊंचेपुर, गंगा सागर व सोल्हवा आदि गांवों में इन दिनों बंदर का खौफ दिख रहा है। दरअसल अब तक दस से अधिक लोगों को इस बंदर ने काटकर घायल कर दिया है। बंदर का खौफ लोगों में इस तरह व्याप्त हो चुका है कि तमाम परिवार के बड़े सदस्य बच्चों को घरों से बाहर नही निकलने देते। कहीं जाने जाने में अत्यंत सावधानी बरतनी पड़ रही है। गिरैया बाजार में कोटिया गांव निवासी अंगद यादव, हनुमान सोनी, हज्जीपुर गांव निवासी विजय कुमार, सोल्हवा गांव निवासी सत्यप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद व प्रदीप कुमार आदि को बंदर ने काटकर घायल कर दिया है। इनका इलाज चल रहा है। उधर फल विक्रेताओं को भी बंदर से खासी मुसीबत हो रही है। बंदर फल की दुकानों पर धावा बोल कर फलों को खाने के साथ ही उन्हें इधर-उधर फेंक देता है। इससे फल विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाजार निवासी इंदल सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, उमेश सोनी व श्याम नारायण आदि ने बताया कि इस बारे में वन विभाग को सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक बंदर की धर पकड़ के लिए वन विभाग की ओर से कोई कदम नही उठाया जा सका है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी गंगा प्रसाद ने बताया कि एक लंगूर द्वारा खौफ पैदा करने की शिकायत मिली थी। इस पर वन विभाग की टीम ने जाकर उसे क्षेत्र से भगा दिया था। इसके बाद से कोई नई सूचना नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed