{"_id":"5ab296a64f1c1b2b618b4cd3","slug":"15216536661-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर किया मूल्यांकन बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर किया मूल्यांकन बहिष्कार
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। वित्तविहीन शिक्षकों के विरोध के बीच बुधवार को मूल्यांकन कार्यों में तेजी आयी। तीनों मूल्यांकन केन्द्रों पर 33 हजार से अधिक कापियों के मूल्यांकन का विभाग ने दावा किया है। जबकि वित्तविहीन शिक्षक संघ के आह्वान पर 500 से अधिक शिक्षकों ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों के बाहर अर्द्घनग्न प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी मांगेें पूरी नहीं होंगी तब तक वह लोग कॉपियों के मूल्यांकन में सहयोग नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ लगातार यूपी बोर्ड परीक्षा कांपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहा है। जिलाध्यक्ष आनंद हीराराम पटेल की अगुवाई में वित्तविहीन शिक्षकों ने बुधवार को भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नही होती तब तक वह लोग मूल्यांकन कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। सरकार व विभाग केवल उन्हें आश्वासन ही देता है। वित्तविहीन शिक्षकों का न तो मानेदय नियमित किया जा हा है, और न ही अन्य समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे वित्तविहीन शिक्षकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अकबरपुर केंद्र पर वित्तविहीन शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक आन्दोलन चलेगा। इस बीच अकबरपुर मूल्यांकन केन्द्र पर्यवेक्षक तारा वर्मा ने बताया कि बुधवार को विभिन्न विषयों की 8 हजार 728 कापियों का मूल्यांकन हुआ। डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज मूल्यांकन केन्द्र पर्यवेक्षक सुमित्रा देवी ने बताया कि उनके यहां 12 हजार 363 व सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज मूल्यांकन केन्द्र पर्यवेक्षक मीरा वर्मा ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल की 6 हजार 585 व इंटरमीडिएट की 5 हजार 984 कापियों का मूल्यांकन हुआ है। कार्य में लगातार तेजी सुनिश्चित की जा रही है। उधर डीआईओएस का कहना है कि मूल्यांकन कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। कई वित्तविहीन शिक्षक भी इसमें अब सहयोग कर रहे हैं।