फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिका में कैद हुआ 15 प्रत्योशियों का भाग्य

कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिका में कैद हुआ 15 प्रत्योशियों का भाग्य

Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिका में कैद हुआ 15 प्रत्योशियों का भाग्य
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में जिपं सदस्य के एक पद व ग्राम प्रधान के 4 पद के लिए गुरुवार को 15 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता निकटवर्ती मतदान केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन जिपं सदस्य पद के लिए मतदान को लेकर मतदाताओं में विशेष रुचि नहीं दिखाई दी। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मतदान समाप्त होने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र 26 प्रतिशत ही मतदान हुआ था, जबकि ग्राम प्रधान के चार पद के लिए औसतन 66 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह जहांगीरगंज दक्षिणी वार्ड संख्या 4 के जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में विशेष रुचि नहीं दिखाई दी। प्रत्याशियों के तमाम जोर के बावजूद 26 मतदान केंद्रों के 66 मतदेयस्थल पर आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा। मतदान को लेकर मतदाताओं की रुचि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 9 बजे मात्र 3 प्रतिशत, पूर्वाह्न 11 बजे तक 8 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 17 प्रतिशत, 3 बजे तक 22 प्रतिशत व शाम 5 बजे के बाद मतदान समाप्त होने तक मात्र 26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताते चलें कि यहां जिपं सदस्य के एक पद के लिए दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला लगभग 37 हजार मतदाताओं को करना था।
विज्ञापन

उधर ग्राम प्रधान के चार पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। गुरुवार को प्रधान पद के लिए मतदान को लेकर मतदाताओं में व्यापक उत्साह दिखा। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मतदान समाप्त होने तक चारों पद के लिए औसतन 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उकरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए सुबह 9 बजे 7.50 प्रतिशत, पूर्वाह्न 11 बजे 27 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 42 प्रतिशत, 3 बजे तक 56 प्रतिशत व 5 बजे 66.22 प्रतिशत मतदान हुआ। बसंतपुर में सुबह 9 बजे तक 12.50 प्रतिशत, 11 बजे तक 26 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत, 3 बजे तक 53 प्रतिशत व 5 बजे मतदान समाप्त होने तक 66.40 प्रतिशत मतदान हुआ। सरखने किशुनीपुर में सुबह 9 बजे तक 18.87 प्रतिशत, पूर्वाह्न 11 बजे तक 44.57 प्रतिशत, 1 बजे तक 59.15 प्रतिशत, 3 बजे तक 66.68 प्रतिशत व 5 बजे तक 69.21 प्रतिशत मतदान हुआ। जोलहापुर में पूर्वाह्न 11 बजे तक 26 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 48 प्रतिशत, 3 बजे तक 62 प्रतिशत व 5 बजे तक 67.52 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र व एएसपी ओपी सिंह ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एएसपी ने बताया कि कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई है। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया निपट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed