फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   प्रांतीय हैंडबाल में फैजाबाद ने दर्ज की धमाकेदार जीत

प्रांतीय हैंडबाल में फैजाबाद ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Thu, 22 Feb 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
प्रांतीय हैंडबाल में फैजाबाद ने दर्ज की धमाकेदार जीत
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम में आयोजित तीन दिन प्रांतीय हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फैजाबाद व लखनऊ के बीच हुआ। इसमें फैजाबाद की टीम ने 6 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। समापन समारोह की मुख्य अतिथि टांडा विधायक संजू देवी रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिले के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित तीन दिनी सीनियर राज्य आमंत्रण हैंडबाल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि विधायक टांडा संजू देवी ने खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त किया। गुरुवार को प्रथम सेमीफाइनल मैच लखनऊ व एसएचबी के मध्य खेला गया। लखनऊ की टीम ने 3 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच फैजाबाद व मिर्जापुर के बीच खेला गया। इसमें फैजाबाद की टीम ने 8 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद फाइनल मुकाबला लखनऊ व फैजाबाद के बीच खेला गया। इसमें फैजाबाद की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। इस मौके पर संजय राय, केके पांडेय, जिला क्रीडा अधिकारी नीरज मिश्र, विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त, परमेन्द्र सिंह, डॉ. हनुमान सिंह, अजीत सिंह, सुधीर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed