फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कहीं रायल्टी से अधिक तो कहीं अवैध रूप से हो रहा बालू खनन

कहीं रायल्टी से अधिक तो कहीं अवैध रूप से हो रहा बालू खनन

Thu, 22 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कहीं रायल्टी से अधिक तो कहीं अवैध रूप से हो रहा बालू खनन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे अवैध बालू खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रशासन की उदासीनता से खनन माफिया लाखों की कमाई कर रहे हैं। पहले रात में खनन होता था अब पिछले कुछ दिनों से कारोबारी दिन में ही खनन करने लगे हैं। प्रशासन व खनन विभाग के अधिकारियों की साठ गांठ कर इसका जमकर फायदा उठाया जा रहा है। जिन घाटों का पट्टा हुआ है, वहां भी मानकों की अनदेखी कर बालू का खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार अवैध खनन रोकने को लेकर काफी सख्त है। समय-समय पर खनन विभाग व जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं। बावजूद इसके टांडा क्षेत्र में बालू का अवैध खनन कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में महज चार घाटों का ही पट्टा हुआ है, लेकिन खनन का कार्य आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर किया जा रहा है। खनन माफिया के साथ वैध पट्टाधारक भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। रायल्टी से कई गुना अधिक बालू का खनन किया जा रहा है। पट्टा कहीं मिला है और खनन कहीं और कराया जा रहा है। सलारपुर, डुहिया सहित चार घाट का पट्टा है, लेकिन यहां जमकर मनमानी की जा रही है। क्षेत्र के रायपुर, महरीपुर, अजमेरी बादशाहपुर व सलोना घाट सहित कई अन्य स्थानों पर अवैध तरीके से बालू का खनन जारी है। इसे रोकने में खनन विभाग व प्रशासन पूरी तरह नाकाम है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से ही शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, तहसील प्रशासन व खनन विभाग इस गोरख धंधे पर पूरी तरह मौन साधे हुए है।
विज्ञापन


वैध पट्टों पर हो रहा खनन
अवैध खनन रोकने के लिए विभागीय टीम पूरी तरह मुस्तैद है। कहीं पर शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाती है। समय समय पर छापेमारी अभियान भी चलाया जाता है। मौजूदा समय में कहीं पर अवैध खनन की जानकारी मेरे पास नहीं है। -गिरिजेश कुमार त्यागी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed