फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गर्भवती को तड़पता छोड़ चिकित्सक नदारद, मौत

गर्भवती को तड़पता छोड़ चिकित्सक नदारद, मौत

Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती को तड़पता छोड़ चिकित्सक नदारद, मौत
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती की गई गर्भवती महिला की बुधवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने दो चिकित्सकों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि जलालपुर थाना अंतर्गत शेखपुरा राजकुमारी गांव निवासी राजबली ने अपनी पत्नी नूतनबाला (30) को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। कहा गया कि हालत गंभीर है। ऑपरेशन करना होगा। परिवारीजनों के अनुसार महिला को आपरेशन कक्ष में ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसे यह कहते हुए वहां से बाहर कर दिया गया कि तबीयत में सुधार है। इस समय ऑपरेशन की जरूरत नहीं है। अब बुधवार सुबह ऑपरेशन किया जाएगा। घर वालों के अनुसार लगभग साढ़े तीन बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ. जयश्री व बेहोशी के चिकित्सक डॉ. एसके चौबे की तलाश की गई, तो दोनों चिकित्सक अस्पताल से नदारद मिले। परिवार के लोग चिकित्सकों के लिए भटक रहे थे कि इसी बीच कुछ देर बाद नूतनबाला ने दम तोड़ दिया। तब तक चिकित्सक नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन

घटना से परिवारीजनों व उनके साथ आए ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। वे दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध केस दर्ज करने व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल परिसर में स्थापित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी व महिला थाना से महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में मृतका के पति राजबली की तहरीर पर पुलिस ने दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध केस दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी एनएन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक छानबीन की जा रही है। उधर नामजद हुए चिकित्सकों डॉ. जयश्री व डॉ. एसके चौबे ने किसी प्रकार की लापरवाही से इन्कार किया है। कहा कि वे सब ड्यूटी पर ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण
मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। वे अपने स्तर पर भी मामले में छानबीन करा रहे हैं। -डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed