फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   वैवाहिक आयोजन में जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

वैवाहिक आयोजन में जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Mon, 19 Feb 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
वैवाहिक आयोजन में जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों कोजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महरुआ थाना अन्तर्गत डारीडीहा गांव निवासी अरविंद (40) पुत्र द्वारिकानाथ की अहिरौली थाना अंतर्गत आनंदनगर चौराहा के निकट इलेक्ट्रिक की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रविवार देर शाम उसने दुकान बंद की और घरवालों से वैवाहिक आयोजन में भाग लेने जाने की बात कहकर पैदल ही जाने लगा। बताया जाता है कि जैसे ही चौराहे के कुछ आगे बढ़ा, इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार रात जलालपुर बसखारी मार्ग पर स्थित मंगुराडिला बाजार के निकट तेज रफ्तार जीप ने एक अज्ञात युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जलालपुर थाना प्रभारी हवलदार यादव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बीते कुछ दिनों से वह क्षेत्र में इधर उधर घूमता रहता था। रविवार रात जीप की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हंसवर थाना अंतर्गत सुुलेमपुर निवासी बलजीत (24) पुत्र मंगरू रविवार देर शाम बाइक से हंसवर से घर आने के दौरान सुलेमपुर बाजार के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया। घटना से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है।

इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बरसराय गांव निवासी गुड्डू (30) पुत्र धर्मराज रविवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय इल्तिफातगंज चौराहा के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा थाना अंतर्गत सिकंदराबाद निवासी मोहम्मद सलीम (45) पुत्र मोहम्मद कदीर रविवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना अंतर्गत समोहपुर गांव निवासी महेंद्र का पुत्र आदर्श (6) रविवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के बाहर खेल रहा था। सम्मनपुर थाना अंतर्गत माउख निवासी मेवालाल (70) पुत्र जयश्री रविवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। जिला अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आलापुर थाना अंतर्गत चौरा शाह गांव निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र ललई, शेषराम (26) पुत्र रमापति व युवराज (10) पुत्र राजकुमार रविवार देर शाम एक ही बाइक से आलापुर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी को पहले सीएचसी रामनगर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed