फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   माइनर से पानी नदारद, प्रभावित हो रही 3500 बीघा फसल

माइनर से पानी नदारद, प्रभावित हो रही 3500 बीघा फसल

Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
माइनर से पानी नदारद, प्रभावित हो रही 3500 बीघा फसल
माइनर में पानी नहीं, प्रभावित हो रही 3500 बीघा फसल
विज्ञापन

आलापुर। लगभग 10 किलोमीटर लंबी शंकरपुर माइनर में पानी नहीं आने से 25 गांवों के करीब 1200 किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई के अभाव में करीब साढ़े तीन हजार बीघा फसल प्रभावित हो रही है। माइनर की सफाई नहीं होने के चलते यदि पानी छोड़ा भी जाता है तो वह टेल तक पहुंच नहीं पाता है। इससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि आलापुर तहसील क्षेत्र की माइनर शंकरपुर से करीब 25 गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। कई माह से माइनर की सफाई नहीं होने से इसमें झाड़ियां उग आई हैं। इससे पानी यदि छोड़ा भी जाता है तो वह टेल तक नहीं पहुंच पाता है। लंबे समय से माइनर में पानी ही नहीं छोड़ा गया। इससे करीब 1200 किसानों को सिंचाई के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मसेना, मिर्जापुर, बाभनपुर, विभावल, भवानीपुर, अशरफाबाद, बिड़हर, पहितियापुर, गोवर्धनपुर सहित अन्य गांव के किसान लंबे समय से माइनर की सफाई कराने की मांग कर रहे हैं, मगर नहर विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। मौजूदा समय में धान की फसल में सिंचाई की जरूरत है। माइनर में पानी नहीं आने से किसानों को वैकल्पिक संसाधनों का प्रयोग करना पड़ रहा है। इससे आर्थिक चपत भी लग रही है।
विज्ञापन

भवानीपुर के किसान गंगाधर दुबे ने बताया कि, माइनर में पानी नहीं आने से क्षेत्र की करीब साढ़े तीन हजार बीघा फसल प्रभावित हो रही है। धान की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। ऐसे में सिंचाई की सख्त जरूरत है। यदि सिंचाई नहीं हुई तो पैदावार पर इसका सीधा असर पड़ेगा। बताया कि, बीते दिनों इसकी शिकायत एसडीएम आलापुर से की गई थी। मगर अब तक कोई सार्थक पहल नहीं दिखी। शिवकुमार, राजेश, महेंद्र यादव, प्रभाकर आदि किसानों ने तहसील प्रशासन से अविलंब माइनर की सफाई कराने की मांग की है। एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि, मामला संज्ञान में नहीं है। सिंचाई विभाग के अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed