फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ढोल नगाड़ों के साथ दिखा महिलाओं में डाला छठ पर्व का उल्लास

ढोल नगाड़ों के साथ दिखा महिलाओं में डाला छठ पर्व का उल्लास

Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
ढोल नगाड़ों के साथ दिखा महिलाओं में डाला छठ पर्व का उल्लास
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने मांगा आशीष
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध डाला छठ पर्व के तीसरे दिन ढोल-नगाड़ों के बीच भक्ति गीतों पर थिरकती महिलाओं ने गुरुवार शाम निकटवर्ती नदी के घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। नदी किनारे कलश स्थापना कर विशेष पूजन अर्चन किया। निर्जल व्रत रखने वाली महिलाओं ने सूर्यदेव को फल, सब्जी, मिठाई आदि का भोग लगाकर पति व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान घाटों पर जयकारों के साथ ही छठ मैया के गीत गूंजते रहे। शुक्रवार भोर उगते सूर्य को कमर तक पानी में जाकर अर्घ्य देने के साथ ही महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। उधर, पर्व को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में महिलाओं में जबर्दस्त उल्लास देखने को मिला।
गौरतलब है कि गत मंगलवार से खाय नहाय परंपरा के साथ ही डाला छठ पर्व की शुरुआत हुई थी। पहले दिन जहां महिलाओं ने चने की दाल, लौकी की सब्जी व रोटी का सेवन किया था, वहीं बुधवार को रसिआव का सेवन कर निर्जल व्रत की शुरुआत की थी। तीसरे दिन गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उल्लास दिखा। अकबरपुर में पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पास तमसा नदी के तट पर दोपहर से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सोलह शृंगार कर ढोल-नगाड़ों के बीच भक्ति गीतों पर थिरकती महिलाएं परिवारीजनों के साथ तमसा के तट पर पहुंची। नदी के किनारे कलश स्थापना करने के बाद विशेष पूजन अर्चन किया और सूर्य को गन्ना, केला, अनार, सेब, सिंघाड़ा, शरीफा, अमरूद, आंवला समेत सतरंगी फल चढ़ाने के साथ ही महिलाओं ने कमर तक पानी में जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही पति व पुत्र की दीर्घायु की कामना की। नदी तट पर पूजन कर रही चंदा, सुगंध, रानी तिवारी, गुंजन आदि महिलाओं ने बताया कि, डाला छठ व्रत की परंपरा उनके घर में लंबे समय से चली आ रही है। कहा कि, शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुुसार, हनुमानगढ़ी स्थित सरयू तट पर डाला व सूप के साथ महिलाओं ने विधिविधान से पूजन किया। पर्व का समापन शुक्रवार सुबह उगते सूर्य की उपासना एवं उन्हें अर्घ्य देकर होगा। जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील प्रतिनिधियों के अनुसार महिलाओं ने तालाब, पोखरों व नदी के तटों पर डाला छठ पर्व की परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed