{"_id":"59e6429b4f1c1bd9798b7131","slug":"150826262416-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेना, तिल का तेल व सोन पापड़ी के लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेना, तिल का तेल व सोन पापड़ी के लिए गए नमूने
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेना, सोहन पापड़ी, दूध व तिल के तेल के नमूने भरे
अंबेडकरनगर। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सक्रिय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान सोहन पापड़ी, दूध, छेना व तिल के तेल का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने एफएसडीए को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। गत दिवस टीम ने अभियान चलाकर मिलावट के संदेह में नमूने भरे। मंगलवार को भी टीम ने अभियान चलाया। मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय के मुताबिक टीम ने किछौैछा बाजार स्थित मोहम्मद याकूब की मिठाई की दुकान से सोहन पापड़ी का नमूना लिया गया।
इसके बाद अशोकनगर में दूधिया श्रीनाथ से दूध का नमूना व कर्बला कासिमपुर बाजार स्थित कुलदीप की मिठाई की दुकान से छेना का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहजादपुर स्थित देवांग ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण किया तो सफाई की स्थिति ठीक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। सफाई पर ध्यान देने की हिदायत दी। टीम ने दोस्तपुर रोड स्थित गुप्ता किराना स्टोर से मिलावट के संदेह में तिल के तेल के दो नमूने लिए।