{"_id":"59bffbf04f1c1b19688b53ad","slug":"150575412736-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 ग्रामीण सर्पदंश के शिकार, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 ग्रामीण सर्पदंश के शिकार, एक की हालत गंभीर
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती समेत छह लोगों को सांप ने डसा, एक गंभीर
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
अंबेडकरनगर। जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में छह लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी है।
अहिरौली क्षेत्र में खेमापुर निवासी अनूप (20) रविवार शाम खेत में सिंचाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। जानकारी पर परिवारीजनों ने उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेवाना थाना क्षेत्र में ग्राम ससपना निवासी विनोद (21) को सोमवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीटी थानान्तर्गत रासलपारा निवासी पूजा (18) सोमवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे पहले सीएचसी भीटी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेवाना में ग्राम सिसवां निवासी विमला (55) सोमवार सुबह खेत जाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। भीटी में ग्राम बसंतपुर निवासी अजय (35) रविवार रात घर से बाहर सर्पदंश का शिकार हो गया। जानकारी पर परिवारीजन उसे सीएचसी भीटी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अकबरपुर में ग्राम पसियापारा निवासी शीला (45) को सोमवार सुबह घर की सफाई के दौरान सांप ने डस लिया। पविारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।