{"_id":"599dc3334f1c1bbb468b47cd","slug":"150351137312-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का दौरा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का दौरा आज, तैयारियां पूरी
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री का दौरा आज, तैयारियां पूरी
अंबेडकरनगर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ गुरुवार को अंबेडकरनगर पहुंच रहे हैं। डीएम अखिलेश सिंह ने उनके कार्यक्रम की पुष्टि की है। इससे पहले बुधवार सुबह से ही डीएम व एसपी ने आलापुर व टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और दोनों तहसील क्षेत्रों में हेलीपैड बनाने की तैयारियां शुरू कराईं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर बाद यहां पहुंचने का है। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम देर रात तक आने की संभावना है। दोनों तहसील में मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों में कोई कोरकसर न रह जाए, इसलिए जिला मुख्यालय पर भी बैठकों का सिलसिला चला। इस बीच आलापुर तहसील बाढ़ प्रभावितों के बीच राशन वितरण में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया।