फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अवैध धनउगाही पर बेरोजगार युवकों ने किया प्रदर्शन, किया मार्ग जाम

अवैध धनउगाही पर बेरोजगार युवकों ने किया प्रदर्शन, किया मार्ग जाम

Wed, 23 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अवैध धनउगाही पर बेरोजगार युवकों ने किया प्रदर्शन, किया मार्ग जाम
धनउगाही पर बेरोजगार युवकों का प्रदर्शन, जाम किया मार्ग
विज्ञापन

बसखारी। रोजगार मेले में आवेदन करने के नाम पर 180 रुपये वसूली किए जाने से नाराज बेरोजगार युवकों ने आईटीआई कॉलेज मकोइया आलापुर के बाहर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए बेरोजगार युवक-युवतियों ने हंसवर-बसखारी मार्ग जाम कर दिया। कहा कि अवैध वसूली करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन हंगामा कर रहे युवकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर कर दिया। हालांकि पुलिस ने बल प्र्रयोग करने से इंकार किया है। बाद में घटना की जानकारी होने पर एडीएम ने तत्काल प्रभाव से मेले को स्थगित कर दिया।
राजीव गांधी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में कौशल विकास योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ था। 23 अगस्त से शुरू होने वाला मेला 26 अगस्त को समाप्त होना था। बुधवार को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सुबह से बेरोजगार युवक-युवतियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कॉलेज के मुख्य गेट पर पंजीयन का कार्य शुरू हुआ। आरोप है कि पंजीयन के नाम पर युवकों व युवतियों से 180-180 रुपये लिया जाने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो कहा गया कि जो शुल्क देकर पंजीयन कराएंगे, उन्हीं को अंदर जाने दिया जाएगा। इस पर युवकों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने कॉलेज के सामने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज अभ्यर्थी विवेक, उमाकांत, गजराज, राजाराम आदि ने कॉलेज के सामने हंसवर- बसखारी मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे युवकों ने कहा कि बेरोजगारों से अवैध धनउगाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब निशुल्क पंजीयन होना था तो ऐसे में क्यों वसूली की जा रही है। सूचना मिलने पर एसओ महेंद्र सिंह बसखारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शन कर रहे युवकों को तितर-बितर किया। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग किए जाने से इंकार किया है। कॉलेज प्रधानाचार्य शरदचंद्र सागरवाल ने बताया कि हंगामे की जानकारी मिलने के बाद एडीएम गिरिजेश त्यागी ने तत्काल प्रभाव से मेला स्थगित कर दिया। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed