फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शान से लहराया तिरंगा, आजादी के नायक किए गए याद

शान से लहराया तिरंगा, आजादी के नायक किए गए याद

Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शान से लहराया तिरंगा, आजादी के नायक किए गए याद
शान से लहराया तिरंगा, याद किए गए आजादी के नायक
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ ही आजादी के नायकों के योगदान की चर्चा की गई। कर्मचारियों को सत्य निष्ठा की शपथ भी दिलायी गई। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली गई। कई जगहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा का संकल्प दिलाया। कहा कि हमें आजादी के महत्व के अनुरूप अपनी सजग जिम्मेदारी का निर्वहन सदैव करते रहना होगा। इस मौके पर एडीएम गिरिजेश त्यागी आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसपी सुधीर सिंह ने ध्वजारोहण के साथ ही परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह प्रभावी ढंग से करते रहना होगा। विकास भवन में सीडीओ ओपी आर्य ने ध्वजारोहण किया। न्यायालय में जनपद न्यायाधीश नवीन श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण के साथ ही आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। अकबरपुर में सुबह सात बजे स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली गई। इसके अलावा तक्षशिला रूट्स जौहरडीह व तक्षशिला एकेडमी मालीपुर, देव इन्द्रावती महा वि. कटेहरी, रामदेव जनता इं.कॉ., मालती माडर्न इं.कॉ., रजत पब्लिक इं.कॉ. औलियापुर, रामसमुझ सूरसती महा वि., विद्या नरायण पब्लिक स्कूल मौर्यनगर, सेंट जेवियर्स विद्यालय, कर्मयोगी रामसूरत त्रिपाठी महा. वि कृष्णानगर, महर्षि दयानंद उ. मा विद्यालय, एसपीएस इं.कॉ. बनगांव, आदर्श इं.कॉ., हनुमान प्रसाद कृषक महा वि. रुद्रपुर, हुबराज जायसवाल महिला महा. वि बरियावन, एसडीपीजी कॉलेज सहतूगंज, स्वामी रामानंद इं.कॉ., डॉ अशोक कुमार स्मारक ग्रुप ऑफ कालेज में ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा लिटिल एंजिल्स पब्लिक स्कूल बरधाभिउरा, डिवाइन पब्लिक स्कूल, सैनिक ग्रुप ऑफ कॉलेज, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल तमसा मार्ग में ध्वजारोहण हुआ। इसी तरह मेंहदी एजुकेशनल एकेडमी, मदरसा इस्लामिया अकबरपुर, मदरसा निसारुल उलूम, मदरसा इमामिया मेंहदिया जलालपुर, मदरसा नाजियातुल उलूम खेमापुर, मदरसा शमसुल उलूम, मदरसा जामिया अरबिया, मदरसा फैजुल उलूम, मदरसा मदीनतुल उलूम, मदरसा मकतब इमामिया जफराबाद आदि में भी ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed