{"_id":"597cb8c54f1c1be51b8b470f","slug":"1501346074915-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन जलाने में 15 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन जलाने में 15 अज्ञात पर केस दर्ज
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार की कार जलाने में 15 अज्ञात पर केस
महरुआ। स्थानीय बाजार में हादसे के बाद आजमगढ़ में तैनात नायब तहसीलदार की कार जलाने के मामले में 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी का माहौल है। गत 27 जुलाई की रात आजमगढ़ में तैनात नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर की तेज रफ्तार कार एक दुकान में घुस गई थी। इस हादसे में गुलाब व लल्लू पाल घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने कार में फसे नायब तहसीलदार को बाहर निकाला और मारपीट की। बाजारवासियों के मुताबिक दुकान के बाद बीएसएनएल टावर में टकराने के चलते शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। नायब तहसीलदार का आरोप है कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। नायब तहसीलदार की तहरीर पर महरुआ पुलिस ने 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।