{"_id":"5978d9b84f1c1b061b8b4822","slug":"150109236111-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पिटाई व तोड़फोड़ में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर पिटाई व तोड़फोड़ में सात पर केस
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर पिटाई व तोड़फोड़ में सात पर केस
जलालपुर। लगभग एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर मारपीट व पशुशाला को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो नामजद व पांच अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जल्दीपुर गांव निवासी राजेश्वरी प्रसाद सिंह का 22 जुलाई को गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने एकजुट होकर राजेश्वरी के घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि घर के बाहर स्थित पशुशाला में तोड़फोड़ भी की थी। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज करने में पुलिस द्वारा हीलाहवाली की जाती रही। इस पर पीड़ित ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी सुधीर सिंह से मुलाकात की और शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जल्दीपुर निवासी रामकुमार व हंसवर थाना अंतर्गत जल्लापुर साबुकपुर गांव निवासी बिपिन कुमार के अलावा 5 अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।